फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Transport Nagar...Registration begins, 50 shops will be allotted

Jhansi: ट्रांसपोर्ट नगर...पंजीकरण शुरू, 50 दुकानों का होगा आवंटन, जेडीए ने बनवाई हैं 436 वर्ग फीट की दुकानें

Mon, 19 Jan 2026 09:36 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 19 Jan 2026 09:36 AM IST
सार

जेडीए उपाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि प्रत्येक दुकान 436 वर्ग फीट की है। हर दुकान का न्यूनतम आरक्षित मूल्य 16.27 लाख है।
 

विज्ञापन
Jhansi: Transport Nagar...Registration begins, 50 shops will be allotted
जेडीए कार्यालय, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण ने करारी में बनकर तैयार ट्रांसपोर्ट नगर के पहले चरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण खोल दिया है। 16 फरवरी तक लोगों के पास रजिस्ट्रेशन कराने का मौका है। यहां 50 दुकानों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन



करारी में लगभग 15 एकड़ में ट्रांसपोर्ट नगर का पहला पैच बनकर पिछले साल ही तैयार हो गया था। यहां सड़क का निर्माण होने से लेकर बिजली, पानी आदि सुविधाएं जेडीए ने विकसित कर दी हैं। बीते सितंबर में जेडीए ने ट्रांसपोर्ट नगर की रेरा मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा था। वर्ष के अंत तक रेरा की मंजूरी भी मिल गई। अब जेडीए ने पंजीकरण खोल दिया है। पंजीकरण समय सीमा खत्म होने के अगले ही दिन 17 फरवरी को दुकानों की ई-नीलामी की जाएगी। जेडीए उपाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि प्रत्येक दुकान 436 वर्ग फीट की है। हर दुकान का न्यूनतम आरक्षित मूल्य 16.27 लाख है।
विज्ञापन



अब दूसरे चरण को विकसित करने की तैयारी
जेडीए ने ट्रांसपोर्ट नगर को दो चरण में विकसित करने की योजना तैयार की है। दूसरे चरण की भी काफी जमीन क्रय की जा चुकी है। जेडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही दूसरे चरण को विकसित करने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed