{"_id":"69f7019f2d16654d3406fd72","slug":"jhansi-traders-enraged-by-the-increase-in-mineral-transportation-charges-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: खनिज परिवहन शुल्क बढ़ने से भड़के कारोबारी, जिला पंचायत कार्यालय में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: खनिज परिवहन शुल्क बढ़ने से भड़के कारोबारी, जिला पंचायत कार्यालय में किया हंगामा
Sun, 03 May 2026 01:34 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 03 May 2026 01:34 PM IST
सार
खनिज परिवहन शुल्क बढ़ाए जाने से नाराज कारोबारियों ने शनिवार को जिला पंचायत कार्यालय में हंगामा किया। अधिकारियों से जमकर तकरार हुई। इसके बाद तहसील दिवस में डीएम से शिकायत की।
विज्ञापन
हंगाम करते नाराज कारोबारी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खनिज परिवहन शुल्क बढ़ाए जाने से नाराज कारोबारियों ने शनिवार को जिला पंचायत कार्यालय में हंगामा किया। अधिकारियों से जमकर तकरार हुई। इसके बाद तहसील दिवस में डीएम से शिकायत की। कहा कि बिना सूचना परिवहन शुल्क में लगभग छह गुना वृद्धि कर दी गई। इससे उनका व्यापार पूरी तरह चौपट हो जाएगा।
जिला पंचायत ने वर्ष 2011 के बाद अब 2026 में खनिज परिवहन शुल्क में बढ़ोतरी की है। इस फैसले से खनिज व्यवसायी और ट्रक मालिक नाराज हैं। उनका कहना है कि खनिज की कीमतें पहले से ही प्रभावित हैं। परिवहन शुल्क बढ़ने से उनका मुनाफा घटेगा और खनिज की कीमतें भी प्रभावित होंगी। उन्होंने जिला पंचायत से शुल्क वृद्धि वापस लिए जाने की मांग की। जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय में विरोध प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शुल्क वृद्धि वापस नहीं ली गई तो सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे। व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया गया कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा। इस मौके पर टीटू अरोरा, हेमंत राय, रवि गुप्ता, अज्जू, आशीष गुप्ता, अवधेश सिंह, हेमंत राय, साकेत, हर्ष सिंघल आदि मौजूद रहे।