फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Thunderstorms and strong winds are expected today

Jhansi: आज भी बिजली कड़कने व तेज हवा चलने के आसार, बादलों की आवाजाही से और लुढ़का पारा

Sun, 31 May 2026 06:32 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 31 May 2026 06:32 AM IST
सार

मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को बिजली कड़कने और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से तेज हवाओं के साथ तूफान के आसार हैं।

विज्ञापन
Jhansi: Thunderstorms and strong winds are expected today
मौसम - फोटो : self

विस्तार

बादलों की आवाजाही की वजह से शनिवार को दिन के तापमान में और गिरावट दर्ज हुई। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने रविवार को भी बिजली कड़कने और तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले तीन दिनों से मौसम ने करवट ले ली है। जबकि इस समय नौतपा चल रहा है। पिछले दो दिनों की तरह शनिवार को बारिश तो नहीं हुई लेकिन सुबह तक चली ठंंडी हवा और बादलों की आवाजाही से सूरज की तल्खी कम रही। ऐसे में तीन दिन पहले जो दिन का पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वो सामान्य से कम रहा। इससे लोगों को चिलचिलाती धूप और लू से राहत मिली है। बताया गया कि अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 6.2 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 7.2 डिग्री कम है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि रविवार को बिजली कड़कने और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से तेज हवाओं के साथ तूफान के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed