फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Three commercial gas cylinders will be provided for wedding ceremonies

Jhansi: शादी समारोह के लिए मिलेंगे तीन कॉमर्शियल गैस सिलिंडर, खाद्य एवं रसद विभाग में देना होगा शादी का कार्ड

Tue, 14 Apr 2026 02:59 PM IST
Deepak Mahajan दीपक महाजन
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:59 PM IST
सार

खाद्य एवं रसद विभाग ने वैवाहिक समारोह वाले परिवारों को बड़ी राहत दी है। विभाग ने तय किया है कि शादी का आमंत्रण कार्ड लगाने पर जरूरत के हिसाब से एक से तीन सिलिंडर तक दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Jhansi: Three commercial gas cylinders will be provided for wedding ceremonies
गैस सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

रसोई गैस की किल्लत के बीच खाद्य एवं रसद विभाग ने वैवाहिक समारोह वाले परिवारों को बड़ी राहत दी है। यदि किसी को अपनी बेटी-बेटे की शादी करनी है तो इसके लिए उन्हें अस्थायी कनेक्शन दिया जाएगा। जरूरत के हिसाब से अधिकतम तीन कॉमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


पश्चिम एशिया में युद्ध के हालात के चलते पिछले डेढ़ महीने से रसोई गैस की कमी से लोग परेशान हैं। शहरी क्षेत्र में सिलिंडर बुकिंग की समय सीमा 25 दिन कर दी गई है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में यह 45 दिन है। वहीं कॉमर्शियल गैस सिलिंडर देना बंद कर दिया गया था। हालांकि, कुछ दिन पहले होटल, ढाबा व रेस्टोरेंट संचालकों को उनकी जरूरत का 20 फीसदी देने का एलान किया गया था। कुछ लोगों को मिलने भी लगे हैं। अब शादी समारोह के लिए लोगों को गैस सिलिंडर की जरूरत है। इसके लिए खाद्य एवं रसद विभाग ने तय किया है कि शादी का आमंत्रण कार्ड लगाने पर जरूरत के हिसाब से एक से तीन सिलिंडर तक दिए जाएंगे।
विज्ञापन


50 से ज्यादा पहुंचे आवेदन
आपूर्ति विभाग में पिछले दिनों 50 से ज्यादा ऐसे आवेदन पहुंचे हैं। उनसे आवेदन के साथ शादी का आमंत्रण कार्ड भी लिया गया है। उन्हें अस्थायी कनेक्शन दिए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। आयोजकों को आगंतुकों की अनुमानित संख्या भी बतानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगरानी भी करेंगे अधिकारी
कोई व्यक्ति या कारोबारी शादी समारोह के नाम पर फर्जी कार्ड तो नहीं छपवा रहा है और इसका दुरुपयोग तो नहीं कर रहा, इसकी जांच भी संबंधित अधिकारी करेंगे। सहायक आपूर्ति अधिकारी अमित कुमार त्रिवेदी का कहना है कि शादी समारोह आयोजित करने वालों के लिए अस्थायी कनेक्शन दिए जाने का इंतजाम किया गया है ताकि वे परेशान न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed