फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Three CGST officers, including deputy commissioner, suspended

Jhansi: डिप्टी कमिश्नर समेत तीन सीजीएसटी अफसर निलंबित, कर राहत संबंधी पुराने फैसलों की भी होगी जांच

Sun, 04 Jan 2026 09:59 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 04 Jan 2026 09:59 AM IST
सार

तीनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कराई गई है। कर रियायत संबंधी इनके पुराने फैसलों की भी पड़ताल होगी। इन फैसलों के आधार पर इनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी।

विज्ञापन
Jhansi: Three CGST officers, including deputy commissioner, suspended
अनिल तिवारी, प्रभा भंडारी, अजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर चोरी के मामले में राहत देने के बदले करोड़ों रुपये की रिश्वत मांगने की आरोपी डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी समेत अधीक्षक अनिल तिवारी एवं अजय शर्मा शुक्रवार देर शाम निलंबित कर दिए गए। डिप्टी कमिश्नर को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने निलंबित किया वहीं, अनिल एवं अजय शर्मा को सीजीएसटी कानपुर कमिश्नर रोशन लाल की ओर से निलंबित किया गया है। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कराई गई है। कर रियायत संबंधी इनके पुराने फैसलों की भी पड़ताल होगी। इन फैसलों के आधार पर इनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन


31 दिसंबर को सीबीआई ने झांसी में छापा मारकर सीजीएसटी अधीक्षक अनिल तिवारी एवं अजय शर्मा को 70 लाख रुपये की घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा था जबकि उनकी निशानदेही पर डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी को दिल्ली से पकड़ा गया था। अनिल एवं अजय शर्मा को सीबीआई गिरफ्तार करके लखनऊ ले गई। यहां इनके खिलाफ बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार के आरोप में नामजद मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। सीजीएसटी के प्रावधानों के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज होने के बाद 48 घंटे के भीतर कर्मचारियों के निलंबन की कार्रवाई करनी होती है। इसके बावजूद सीजीएसटी अफसरों ने निलंबन कार्रवाई को काफी देर तक रोके रखा। चर्चा रही कि विभागीय जांच करने के अधिकारी को लेकर चल रहे मंथन की वजह से निलंबन में विलंब हुआ। शुक्रवार देर-शाम डिप्टी कमिश्नर समेत अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed