{"_id":"636f5ccbf4a35b3c24129870","slug":"jhansi-the-dog-was-carrying-the-dead-body-of-the-newborn","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: कुत्ता मुंह में दबाकर ले जा रहा था नवजात का शव, लोगों ने छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: कुत्ता मुंह में दबाकर ले जा रहा था नवजात का शव, लोगों ने छुड़ाया
Sat, 12 Nov 2022 02:13 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 12 Nov 2022 02:13 PM IST
सार
बुंदेलखंड के झांसी शहर से एक बहुत ही अमानवीय घटना प्रकाश में आई है। यहां पर एक मृत नवजात को एक कुत्ता मुंह में दबाकर घूम रहा था।
विज्ञापन
नवजात के शव को लेकर जाते पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के पास शनिवार की सुबह एक कुत्ता नवजात बच्ची के शव को मुंह में दबाकर ले जा रहा था। गुमनावारा रोड पर लोगों ने शव को ले जाते थे तो उन्होंने छुड़ाया। शव की एक टांग कुत्ता खा चुका था, जबकि उसकी नाड़ी पर क्लिप लगा हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
बता दें कि मेडिकल कॉलेज के इर्दगिर्द नर्सिंग होम का जाल बिछा हुआ है। आए दिन यहां भ्रूण के शव पड़े मिलते रहते हैं। माना जा रहा है कि नवजात की मौत के बाद शव को फेंका गया होगा। इसके बाद कुत्ता उठा ले गया।
विज्ञापन