फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: The body of the wife of the district president of Nishad Party was found hanging from a noose.

Jhansi: निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष की पत्नी का शव फंदे से लटका मिला, पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद

Wed, 22 Oct 2025 09:18 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 22 Oct 2025 09:18 PM IST
सार

नीलू के परिजनों ने बताया कि उसने करीब 13 साल पहले शिव प्रसाद निषाद से प्रेम विवाह किया था। शिव प्रसाद के दो बच्चे हैं। शादी के कुछ समय बाद से दोनों के बीच कलह बढ़ने लगी। इस कारण नीलू अलग रह रही थी।

विज्ञापन
Jhansi: The body of the wife of the district president of Nishad Party was found hanging from a noose.
मृतक नीलू रायकवार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव कुमार निषाद की पत्नी नीलू रायकवार का शव संदिग्ध अवस्था में बुधवार को कमरे के अंदर फंदे से झूलता मिला। पति से विवाद के चलते नीलू दो साल से फ्रेंड्स कालोनी ग्वालियर रोड पर बने फ्लैट में अकेली रह रही थी। सुबह फ्लैट में कोई हलचल न होने पर मकान मालिक को संदेह हुआ। फ्लैट का दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची तो नीलू का शव पंखे से झूल रहा था।
विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्वालियर रोड स्थित फ्रेंड्स कालोनी बालाजी टॉवर के बेसमेंट में बने फ्लैट में नीलू रायकवार (38) अकेली रह रही थी। सुबह फ्लैट का दरवाजा खटखटाने के बाद अंदर कोई हलचल न होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो नीलू का शव पंखे से झूल रहा था। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


नीलू के परिजनों ने बताया कि उसने करीब 13 साल पहले शिव प्रसाद निषाद से प्रेम विवाह किया था। शिव प्रसाद के दो बच्चे हैं। शादी के कुछ समय बाद से दोनों के बीच कलह बढ़ने लगी। इस कारण नीलू अलग रह रही थी। दीपावली पर वह बच्चों से मिलने पाल कॉलोनी सिमराहा गई थी। इसके बाद लौटकर फ्लैट पर चली गई। सुबह सूचना मिली कि नीलू ने फंदा लगाकर जान दे दी। कोतवाली थाना प्रभारी राजेश पाल ने बताया कि छानबीन की जा रही है। परिजनों ने नीलू के आत्महत्या के कारणाें के विषय में स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री संजय निषाद के सामने हुआ था विवाद

पिछले दिनों सर्किट हाउस पहुंचे कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद के समक्ष भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। नीलू ने खुद को निषाद पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारी होने का दावा करते हुए निषाद पार्टी के अध्यक्ष पर बैठक की सूचना न देने का आरोप लगाते हुए मंत्री संजय निषाद से शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed