{"_id":"68c3937490d5c484d50ceec8","slug":"jhansi-thar-car-driver-arrested-for-running-over-a-calf-video-went-viral-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बछड़े को रौंदकर भागा थार कार चालक गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बछड़े को रौंदकर भागा थार कार चालक गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल
Fri, 12 Sep 2025 08:59 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 12 Sep 2025 08:59 AM IST
सार
7 सितंबर को सड़क किनारे बछड़ा बैठा हुआ था। इस दौरान सड़क से निकल रहे थार चालक ने बछड़े को क्रूरतापूर्ण रौंद दिया था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में थार चालक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सड़क किनारे बैठे बछड़े पर कार चढ़ाकर भागे कार चालक को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर कार जब्त कर ली है।
विज्ञापन
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के सामने 7 सितंबर को सड़क किनारे बछड़ा बैठा हुआ था। इस दौरान सड़क से निकल रही कार चालक ने बछड़े को क्रूरतापूर्ण रौंदकर भाग गया। उक्त पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, अमर उजाला ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इधर, वायरल वीडियो को संज्ञान लेकर पुलिस कार की तलाश कर रही थी। तभी चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार बरामद कर चालक हरिशंकर उर्फ आनंद पुत्र हरदास निवासी गांधीनर थाना कोतवाली कोंच जालौन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की माने तो हरिशंकर वर्तमान में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पॉश कालोनी में रह रहा है।
विज्ञापन