फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Student who went to take bath with friends drowned in Manpur pond, died.

Jhansi: दोस्तों के साथ नहाने गया छात्र मानपुर तालाब में डूबा, मौत की खबर से परिजनों में कोहराम

Sat, 04 Oct 2025 09:15 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 04 Oct 2025 09:15 AM IST
सार

नहाते समय साहिल गहरे पानी में डूबने लगा। यह देख उसके दोस्तों में चीख पुकार मच गई। वहां मौजूद लोग उसे बचाने को भागे लेकिन, महज चंद मिनट के भीतर वह तालाब के गहरे पानी में समा गया।

विज्ञापन
Jhansi: Student who went to take bath with friends drowned in Manpur pond, died.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शुक्रवार शाम बबीना के मानपुर तालाब में दोस्तों के साथ नहाने के दौरान स्नातक छात्र साहिल अहिरवार (22) की डूबने से मौत हो गई। प्रतिमा विसर्जन के बाद सभी युवक तालाब में नहाने पहुंचे थे। छात्र को डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालने कोशिश की लेकिन, वह उसे बचा नहीं सके। पुलिस ने तालाब से शव को बाहर निकाला। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


न्यू हरिजन कॉलोनी निवासी साहिल अहिरवार पुत्र लखपत निजी महाविद्यालय से स्नातक कर रहा था। शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ प्रतिमा विसर्जन यात्रा में गया था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विसर्जन के लिए बाद गांव के लोग लौट गए। साहिल अपने आधा दर्जन दोस्तों के साथ तालाब में नहाने पहुंच गया। तालाब में मिट्टी खोद दिए जाने की वजह से कई गहरे गड्ढे हैं। नहाते समय साहिल इसमें से एक गड्डे में समा गया। यह देख उसके दोस्तों में चीख पुकार मच गई। वहां मौजूद लोग उसे बचाने को भागे लेकिन, महज चंद मिनट के भीतर वह तालाब के गहरे पानी में समा गया।
विज्ञापन


सूचना पर बबीना पुलिस पहुंच गई। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने साहिल के शव को बाहर निकाला। उधर, हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने कहा कि विसर्जन के बाद कुछ युवक तालाब में नहाने के लिए पहुंचे थे। नहाने के दौरान ही यह हादसा हुआ। उसका शव तालाब से बाहर निकाल लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed