{"_id":"5f5a74538ebc3e6a0a7c610c","slug":"jhansi-stand-with-kangna-ranaut-jhansi-news-jhs1759609176","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरांगना लक्ष्मीबाई का दमदार किरदार निभाने वाली कंगना रणौत के साथ खड़ी है झांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरांगना लक्ष्मीबाई का दमदार किरदार निभाने वाली कंगना रणौत के साथ खड़ी है झांसी
Fri, 11 Sep 2020 12:15 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत का ऑफिस तोड़े जाने के विरोध में प्रदर्शन करते झांसी के लोग...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महारानी लक्ष्मीबाई के शौर्य, पराक्रम, देशप्रेम और स्वाभिमान को देश-विदेश में बड़े पर्दे पर लाने वाली बॉलीवुड अदाकारा कंगना रणौत के पक्ष में झांसी खड़ी है। उनके समर्थन और महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन भी हुए।
विज्ञापन
महाराष्ट्र समाज के लोग व शहर के आम-ओ-खास की राय है कि रानी लक्ष्मीबाई की तरह ही कंगना महाराष्ट्र सरकार से अपने स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रही हैं। लोगों ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार खुन्नस निकालने के लिए कंगना के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। यह अनुचित है।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि बीएमसी ने जिस जल्दबाजी में कंगना का ऑफिस गिरा दिया वह दिखाता है कि सब बदले की कार्रवाई से किया गया। बीएमसी को कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई करनी चाहिए थी। मुंबई में कितने ही अवैध निर्माण हैं, क्या सभी के प्रति बीएमसी का यही रवैया रहता है।
विज्ञापन
कंगना ने मणिकर्णका: द क्वीन ऑफ झांसी में जिस तरह रानी लक्ष्मीबाई का दमदार किरदार निभाया उसी तरह वह असल जिंदगी में भी अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगी, हार नहीं मानेंगी। कुछ ने यह भी कहा कि कंगना को भी मर्यादा के दायरे में रहकर अपनी लड़ाई लड़नी चाहिए।
यह गर्व की बात है कि कंगना रणौत ने मणिकर्णिका फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाया था। लेकिन महाराष्ट्र में छिड़े मामले में शब्दों का गलत प्रयोग किया जा रहा है। कंगना और संजय राउत दोनों को शब्दों का सही चयन करना चाहिए था। हालांकि कंगना के खिलाफ हुई कार्रवाई से साफ है कि यह बदले की भावना से किया गया है। इससे नारी अस्मिता को चोट पहुंची है।
-गजानन खानवलकर, सचिव महाराष्ट्र गणेश मंदिर कमेटी
कंगना रणौत बिल्कुल झांसी की रानी जैसी ही है। जैसे रानी ने स्वाभिमान और देश के लिए आवाज उठाई, वैसे ही कंगना आवाज उठा रही हैं। दफ्तर को तोड़ने की कार्रवाई गलत की गई है। हम कंगना का समर्थन करते हैं। नारी सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। इसे लेकर पूरी झांसी नहीं बल्कि पूरे देश को कंगना के साथ खड़ा होना चाहिए।
-आरएन शर्मा, साहित्यकार
कंगना रणौत ने बेबाक होकर अपनी बात कही है जिसके चलते उनको अनावश्यक रूप से क्षति पहुंचाई गई है। इसकी हम निंदा करते हैं। मेरा मानना है कि उन्होंने मणिकर्णिका फिल्म में झांसी रानी की भूमिका निभाई है, उसी के चलते उनमें ऐसी ईश्वरीय शक्ति आई है, जिसके चलते वे महिला सम्मान को लेकर पूरी बेबाकी से खड़ी होती हैं और अपनी बात रखती हैं।
-रामतीर्थ सिंघल, महापौर
शिवसेना ने जो किया वह सही है। महाराष्ट्र को लेकर कंगना ने जो बयान दिया, वह देशहित में नहीं है। बीएमसी ने दफ्तर तोड़ने की कार्रवाई की है, तो उसमें जो सही हुआ है, वही किया गया है।
-संजीव तिवारी, नेता, शिवसेना
महिलाओं ने भेंट की चूड़ियां
कंगना रणौत के समर्थन में बृहस्पतिवार को भाजपा की महिलाओं ने रानी लक्ष्मीबाई पार्क के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने महाराष्ट्र सरकार के नाम चूड़ियां भेंट कीं। इस मौके पर जिला मंत्री नेहा सिंह राजपूत ने कहा कि शिवसेना के नेता संजय राउत और महाराष्ट्र सरकार को कंगना से माफी मांगनी चाहिए। दफ्तर तोड़ने से साफ है कि महाराष्ट्र सरकार सच को दबा रही है। इस मौके पर संजीव अग्रवाल, अनीता चौरसिया, कामना श्रीवास्तव, कविता शर्मा, सरोज यादव, कुसुम पंडा, किरन जोशी, नईम खान मौजूद रहे।
इलाइट पर किया गया विरोध प्रदर्शन
भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा और स्किल्ड इंडिया सोसाइटी ने कंगना के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर इलाइट चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर स्किल्ड इंडिया सोसाइटी के नीरज सिंह ने कहा कि ठाकरे परिवार को ऐसा शर्मनाक कार्य शोभा नहीं देता। भाविप के संरक्षक वरुण जैन ने कहा कि फिल्म मणिकर्णिका नाम से उनका कार्यालय था। ड्रग माफिया उनसे डरे हुए हैं, इसलिए यह सब किया जा रहा है। इस मौके पर सौरभ, गौरव जैन, संजय गुप्ता, दिलीप रमन, पवन कुमार, जादीन वंशकार, निर्मल कुशवाहा, नमन शर्मा, गौरव शर्मा, विशेषांक तिवारी, अमन जैन, आशीष गुप्ता, मयंक श्रीवास्तव मौजूद रहे।
हिंदू जागरण मंच ने सौंपा ज्ञापन
कंगना के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर बृहस्पतिवार को हिंदू जागरण मंच ने डीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर विभाग महामंत्री विनोद अवस्थी ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार का कृत्य हिंदू विरोधी है। उद्धव ठाकरे सरकार को बर्खास्त किया जाए। इस मौके पर रोहित, शिरोमन सिंह, बलवीर सिंह, अर्जुन पंडित, अमन, श्यामसुंदर तिवारी मौजूद रहे।

कंगना रणौत के समर्थन में प्रदर्शन करतीं भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : REPORTERS