{"_id":"69ae5b65089d9b2a2c0912cb","slug":"jhansi-sso-named-in-case-of-death-of-contract-worker-due-to-electric-shock-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: करंट से संविदाकर्मी की मौत के मामले में एसएसओ नामजद, शटडाउन लेकर काम कराने के दौरान चालू हो गई थी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: करंट से संविदाकर्मी की मौत के मामले में एसएसओ नामजद, शटडाउन लेकर काम कराने के दौरान चालू हो गई थी लाइन
Mon, 09 Mar 2026 11:02 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:02 AM IST
सार
संविदाकर्मी की मौत के मामले में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता एवं अवर अभियंता पहले ही निलंबित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
पुलिस शुरू की जांच।
- फोटो : istock
विस्तार
हाईटेंशन लाइन पर काम करते समय करंट की चपेट में आने से संविदाकर्मी की मौत के मामले में बिजली विभाग के एसएसओ अरविंद यादव के खिलाफ लापरवाही के आरोप में बबीना थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में पहले ही अधिशासी अभियंता एवं अवर अभियंता निलंबित किए जा चुके हैं।
अवर अभियंता अनिल यादव ने बबीना थाने में तहरीर देकर बताया कि 2 मार्च की शाम करीब 6:30 बजे भेल उपकेंद्र के 11 केवी देहात फीडर पर काम चल रहा था। संविदाकर्मी पहलवान राजपूत लाइन पर जंफर जोड़ रहा था। उसी समय ड्यूटी पर तैनात एसएसओ अरविंद यादव को फीडर का चार्ज दिया गया। शटडाउन के बावजूद आपूर्ति आरंभ हो गई। इससे करंट लगने से काम कर रहे संविदाकर्मी की जान चली गई थी। पुलिस ने आरोपी एसएसओ के खिलाफ मामला पंजीकृत करते हुए जांच शुरू कर दी है। सीओ सदर रामवीर सिंह के मुताबिक मामले की विवेचना कराई जा रही है।