फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Speeding pickup truck loses control and overturns on the highway

Jhansi: तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी, वाहन में सवार डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल

Mon, 29 Jun 2026 04:58 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 29 Jun 2026 04:58 PM IST
सार

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी बंगरा पहुंचाया। जिसमें से दस लोगों की हालत नाजुक होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

विज्ञापन
Jhansi: Speeding pickup truck loses control and overturns on the highway
हादसे के बाद सीएचसी के बाहर मौजूद भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

बंगरा के कुईया खिरक से मऊरानीपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन झांसी-खजुराहो हाइवे अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। जिसमें सवार लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा भेजा गया।
विज्ञापन


बंगरा क्षेत्र में जियो पेट्रोल पंप के पास विवाह के बाद परंपरागत नव दंपति के साथ "हत्था" कार्यक्रम में शामिल होने जा रही लोगों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित एक दर्जन से अधिक आदिवासी समुदाय के लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों में अफरा-तफरी फैल गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शिव शंकर प्रताप तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल बाहर निकालकर एंबुलेंस एवं अन्य वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इन लोगों को किया गया झांसी रेफर
घायलों में पूजा उम्र 28 वर्ष, ज्योति उम्र 18 वर्ष ,मनीष उम्र 31 वर्ष ,ओमप्रकाश 45 वर्ष, सोडियम 28 वर्ष ,खुशी 54 वर्ष, राजा 8 बर्ष,,कमला 26 वर्ष ,पुष्पा 30 वर्ष ,छाया 6 वर्ष को झांसी मेडिकल गंभीर अवस्था में भेजा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक बंगरा डॉक्टर केके राजपूत ने बताया कि सभी 10 घायलों को झांसी रेफर किया गया है जिनमें से दो की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed