फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Six-year-old innocent child travelling with his mother kidnapped, clues found to be in Kanpur

Jhansi: मां के साथ सफर कर रहे छह साल के मासूम का अपहरण, कानपुर में होने का मिला सुराग, पुलिस रवाना

Wed, 03 Sep 2025 11:41 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 03 Sep 2025 11:41 AM IST
सार

मासूम के लापता होने की सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई। मंडी चौकी प्रभारी कुलदीप पंवार ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले। सुरागकशी के दौरान बच्चे के कानपुर में होने का सुराग मिला।

विज्ञापन
Jhansi: Six-year-old innocent child travelling with his mother kidnapped, clues found to be in Kanpur
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

मां के साथ सफर कर रहे छह साल के मासूम का बस अड्डे से अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर ले गया। बेटे के लापता होने से मां बदहवास हो उठी। मां काफी देर तक उसे बस अड्डे के आसपास तलाशती रही लेकिन उसका पता नहीं चला। जानकारी पर पुलिस भी हरकत में आ गई। आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस को बच्चे के कानपुर में होने का सुराग मिला है। बरामदगी के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई। मूल रूप से उन्नाव के बदले पुरवा थाना सफीपुर निवासी सुमित्रा ने पुलिस को बताया कि परिवार के साथ वह गुजरात में रहती है।
विज्ञापन


पति गुजरात की फैक्टरी में काम करता है। कुछ दिन पहले पति उन्नाव चला गया। सोमवार सुबह सुमित्रा अपनी दो बेटी एवं एक बेटे को लेकर गुजरात से उन्नाव के लिए रवाना हुई। शिवपुरी में बस बदलकर देर रात वह झांसी बस अड्डा पहुंची। उसका कहना है कि तीनों बच्चों को लेकर वह बस से नीचे उतर गई। उसी बीच उसका छह साल का बेटा लापता हो गया।आसपास तलाशने पर वह नहीं मिला। 
विज्ञापन


मासूम के लापता होने की सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई। मंडी चौकी प्रभारी कुलदीप पंवार ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले। सुरागकशी के दौरान बच्चे के कानपुर में होने का सुराग मिला। पुलिस टीम को वहां भेजा गया है। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि जल्द बच्चे को बरामद करके जल्द उसे परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed