फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Six months after marriage, a young man hanged himself...death

Jhansi: शादी के छह माह बाद युवक फांसी के फंदे पर झूला...मौत, पिता के साथ ससुराल से घर आकर उठाया घातक कदम

Thu, 30 Oct 2025 08:57 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 30 Oct 2025 08:57 PM IST
सार

पिता ने बताया कि बहू के मायके में बेटे व उसे गाली दी गई थी। इसके बाद से बेटा परेशान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Jhansi: Six months after marriage, a young man hanged himself...death
फांसी

विस्तार

शादी के छह माह बाद परिवार के एकलौते बेटे का शव बृहस्पतिवार किचिन के रोशनदान में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। पत्नी के मायके में चल रहे कार्यक्रम में वह पिता के साथ शामिल हुआ था। जहां से वापस आने के बाद उसने घातक कदम उठाया। पिता ने बताया कि बहू के मायके में बेटे व उसे गाली दी गई थी। इसके बाद से बेटा परेशान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बरुआसागर में रहने वाले शिवचरण अहिरवार के बेटे विकास अहिरवार(21) गुजरात की फैक्ट्री में काम करता था। पिता शिवचरण ने बताया कि 6 माह पहले विकास की शादी मध्य प्रदेश के चुरारा गांव में रहने वाली भारती के साथ हुई थी। बहू के घर पर पारिवारिक कार्यक्रम होने के कारण 5 दिन पहले वह बेटा-बहू के साथ वहां शामिल होने गए थे। वहां पर बहू के एक रिश्तेदार ने उसे व बेटे से अभद्रता कर गाली देने लगा। विवाद होने पर वह बेटे के साथ वापस घर बरुआसागर लौट आए।
विज्ञापन


शिवचरण ने बताया कि वह दो दिन पहले बेटी को साथ लेकर पैतृक गांव हीरापुरा जिला निवाड़ी गया था। घर पर बेटा विकास, पत्नी राजकुमारी व बड़ी बेटी पूनम घर पर थे। रात में सभी लोगों खाना खाकर सो गए। बृहस्पतिवार सुबह पूनम जागी तो देखा विकास का शव किचिन के रोशनदान में फांसी के फंदे पर झूल रहा था। यह देख पूनम की चीख निकल पड़ी और मां के साथ मिलकर पूनम ने भाई के शव को फांसी से नीचे उतारा। इधर चीख सुनकर आस-पड़ोस के लोगों के अलावा पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन बेटे को मेडिकल काॅलेज लेकर पहुुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं विकास की मौत पर पत्नी भारती मायके वालों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। जहां उसने कहा कि मायके में पति व ससुर के साथ कोई गाली व अपमानित नहीं किया गया। शादी के बाद सब-कुछ ठीक चल रहा था। थानाध्यक्ष बरुआसार राहुल राठौर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed