फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Sipri Bazaar police station in-charge removed, minister Baby Rani had complained to DGP

Jhansi: हटाए गए सीपरी बाजार थाना प्रभारी, मंत्री बेबी रानी ने डीजीपी से की थी शिकायत, अभद्रता के लगे हैं आरोप

Fri, 12 Sep 2025 09:23 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 12 Sep 2025 09:23 AM IST
सार

मंत्री का डीजीपी एवं प्रमुख सचिव गृह को लिखा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आईजी रेंज आकाश कुलहरि ने मामले की जांच एसपीआरए डॉ. अरविंद कुमार को सौंपते हुए जल्द रिपोर्ट देने को कहा है।

विज्ञापन
Jhansi: Sipri Bazaar police station in-charge removed, minister Baby Rani had complained to DGP
इंस्पेक्टर आन्नद सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री एवं जनपद की प्रभारी बेबी रानी मौर्य की शिकायत के बाद सीपरी बाजार थाना के प्रभारी आनंद सिंह को हटा दिया गया है। उनको एएचटी शाखा में भेजा गया है। आरोप है कि उन्होंने प्रभारी मंत्री के सामने ही भाजपा विधायक राजीव सिंह के साथ अभद्रता की। मंत्री ने थाना प्रभारी को समझाने की कोशिश की लेकिन थाना प्रभारी ने उनकी बात नहीं मानी।

विज्ञापन


थाना प्रभारी आनंद सिंह की कार्यशैली से नाराज मंत्री ने बृहस्पतिवार को पत्र लिखकर उनकी शिकायत सीधे डीजीपी से कर दी। इससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई। आईजी रेंज आकाश कुलहरि ने मामले की जांच एसपीआरए डॉ. अरविंद कुमार को सौंपते हुए जल्द रिपोर्ट देने को कहा आईजी के मुताबिक, शिकायत सही मिलने पर थाना प्रभारी के खिलाफ विधिक कार्रवाई भी होगी। उधर, मंत्री का डीजीपी एवं प्रमुख सचिव गृह को लिखा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


सीपरी बाजार थाना प्रभारी आनंद सिंह हमेशा से अपनी कार्यशैली के चलते विवादों में घिरे रहे। ताजा मामला मंत्री बेबीरानी मौर्य के एक सितंबर को झांसी जनपद के दौरान सामने आया। मंत्री के पत्र के मुताबिक, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा सीपरी बाजार थाना प्रभारी के अमर्यादित आचरण की शिकायत लेकर उनके पास पहुंचे थे। इसकी सच्चाई जानने के लिए प्रभारी मंत्री ने आनंद सिंह को भी तलब कर लिया। कुछ देर में आनंद सिंह पहुंच गए। प्रभारी मंत्री का कहना कि उनके सामने ही आनंद सिंह ने विधायक से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने आनंदसिंह की शिकायत डीजीपी से की थी। प्रभारी मंत्री की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार की रात सीपरी बाजार थाना प्रभारी आनंद सिंह को एएचटी शाखा में भेजने के आदेश दे दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed