फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Separate in-charges appointed for the city and the district for the first time

Jhansi: पहली बार महानगर और जिला में अलग-अलग प्रभारी, रंजना को महानगर और मानवेंद्र को झांसी जिला का प्रभार

Sun, 20 Sep 2026 11:07 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 20 Sep 2026 11:07 AM IST
सार

झांसी में 19 साल में पहली बार महानगर और झांसी जिला (ग्रामीण) का अलग-अलग प्रभारी बनाया गया है। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय को महानगर और एमएलसी मानवेंद्र सिंह को झांसी जिले का प्रभार मिला है।

विज्ञापन
Jhansi: Separate in-charges appointed for the city and the district for the first time
एमएलसी मानवेंद्र सिंह और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय।

विस्तार

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने शनिवार को जिला प्रभारियों का एलान कर दिया। झांसी में 19 साल में पहली बार महानगर और झांसी जिला (ग्रामीण) का अलग-अलग प्रभारी बनाया गया है। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय को महानगर और एमएलसी मानवेंद्र सिंह को झांसी जिले का प्रभार मिला है।
विज्ञापन


भाजपा ने संगठनात्मक दृष्टि से विस्तार के लिए झांसी में 2006 में परिसीमन शुरू किया गया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने संगठनात्मक दृष्टि से 2007 में झांसी महानगर को अलग जिला बना दिया। फिर झांसी महानगर और झांसी जिला (ग्रामीण) की अलग-अलग टीमें घोषित की गईं। हालांकि, तब से अब तक जितने भी भाजपा की ओर से जिला प्रभारी बनाए गए, उनके पास महानगर और झांसी जिला दोनों का जिम्मा रहा मगर इस बार दोनों जगह अलग-अलग प्रभारियों का एलान किया गया है। पार्टी नेताओं का मानना है कि विधानसभा चुनाव के चलते महानगर और ग्रामीण में अलग-अलग प्रभारी नियुक्त करने के पीछे भाजपा की रणनीति है। अलग-अलग प्रभारी होने से कामकाज भी बेहतर ढंग से हो सकेगा। दो-दो विधानसभा का जिम्मा होने से तैयारियों की समीक्षा भी सही से हो सकेगी।
विज्ञापन


अशोक ललितपुर, प्रदीप हमीरपुर के प्रभारी
झांसी के तीन नेताओं को भी अलग-अलग जिलों का प्रभारी बनाया गया है। इसमें भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक राजपूत को ललितपुर का प्रभारी बनाया गया है। अब तक वह कानपुर देहात के प्रभारी थे। वहीं, पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी को हमीरपुर का प्रभार मिला है। इसके अलावा संजीव श्रृंगीऋषि को चित्रकूट का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed