फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Seeing brother-in-law floating in the strong current of the river, brother-in-law jumped in, both were

Jhansi: नदी की तेज धार में जीजा को बहता देख कूदा साला, दोनों बहे, पिकनिक मनाने आए थे, तलाश में जुटी एसडीआरफ

Tue, 09 Sep 2025 04:46 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 09 Sep 2025 04:46 PM IST
सार

पिकनिक मनाने आये जीजा-साले नदी में बह गये। मौके पर पहुंचा प्रशासन गोताखाेर और एसडीआरफ टीम के साथ खोज में लग गया है। दो दिन पहले आरिफ अपनी ससुराल मोठ आया था।

विज्ञापन
Jhansi: Seeing brother-in-law floating in the strong current of the river, brother-in-law jumped in, both were
घटनास्थल पर प्रशासन और स्थानीय लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

थाना मोठ अंतर्गत बेतवा नदी की धार में फंसे जीजा को बचाने के लिए कूदा साला भी तेज बहाव में बहते हुए गहराई में समा गया। बताया गया कि युवक अपनी ससुराल मोठ आया था। ऐसे में अपनी पत्नी और ससुराल वालों के साथ बेतवा नदी पर नहाने आया था।तभी हादसा हो गया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच प्रशासन गोताखोरों और एसडीआरएफ टीम के साथ युवक को खोजने में लग गया है।
विज्ञापन


 

Jhansi: Seeing brother-in-law floating in the strong current of the river, brother-in-law jumped in, both were
अरबाज और आरिफ - फोटो : संवाद
कानपुर देहात जनपद के ग्राम नवीपुर थाना अकबर पुर निवासी आरिफ पुत्र सुबरात अली अपनी पत्नी के साथ ससुराल मोंठ में आया था। यहां पर उसे किसी डॉक्टर को दिखाना था। बताया गया कि मंगलवार को दोपहर बाद आरिफ उसकी पत्नी आफरीन, उनका साला क़स्बा के मदारगंज निवासी अरबाज खान पुत्र मेहबूब खान तथा परिवार के अन्य सदस्य साहीन, खुशी और जोया के साथ दोपहर बाद वेतवा नदी नहाने के लिए पहुंचे। घटना उस समय हुई जब आरिफ नहाने के लिए नदी में उतरे। अचानक तेज बहाव में फंसने पर वे बाहर निकलने के लिए संघर्ष करने लगे। यह देखकर उनका साला अरबाज खान, जिन्हें परिजन गोलू के नाम से पुकारते थे, जीजा को बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा। लेकिन नदी की धार इतनी तेज थी कि दोनों ही गहरे पानी में बह गए और डूब गए। देखते ही देखते खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। परिजनों और आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Jhansi: Seeing brother-in-law floating in the strong current of the river, brother-in-law jumped in, both were
घटनास्थल पर रोते परिजन - फोटो : संवाद
हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम अवनीश कुमार, सीओ अजय श्रोत्रिय, नायब तहसीलदार दीपक कुमार कोतवाल अखिलेश द्विवेदी व अतिरिक्त पुलिस निरीक्षक कमल प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ दोनों की खोज में जुट गई है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश जारी है।

अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नदी में इस समय पानी का बहाव तेज है, जिसके चलते नहाने वालों के लिए खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना सुरक्षा उपायों के नदी में न उतरें। पुलिस ने बताया बचाव दल लगातार तलाश में जुटा हुआ है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed