{"_id":"58cb0af1e92789bc7d441498ae8434a2","slug":"jhansi-second-place-in-the-country-would-be-four-voting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी का देश में दूसरा स्थान, चार तक होगी वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी का देश में दूसरा स्थान, चार तक होगी वोटिंग
ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
झांसी। स्मार्ट सिटी योजना मिशन के लिए हो रही ई-वोटिंग में यूपी का जलवा रहा। टॉप-10 में यूपी के पांच शहर शामिल हैं। इलाहाबाद पहले नंबर पर, झांसी दूसरे नंबर पर और अलीगढ़ देश में तीसरे नंबर पर है। वहीं, भोपाल चौथे, इंदौर पांचवें व कानपुर छठवें नंबर पर हैं।
वोटिंग के लिए सोमवार को आखिरी दिन था, लेकिन उसे अब चार दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। अलीगढ़ सहित देश के विभिन्न महानगर पालिकाओं के आयुक्तों ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को पत्र भेजकर तिथि बढ़ाने की थी, उनकी मांग पर सोमवार रात मंत्रालय ने तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया।
प्रधानमंत्री की स्मार्ट सिटी योजना मिशन में देश के 100 शहरों को स्मार्ट बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इन सौ शहरों को पांच चरणों में स्मार्ट बनाया जाएगा। पहले चरण में बीस शहर चयनित किए जाएंगे। इसके लिए शहरों की कार्य योजना, जन सहभागिता व ई-वोटिंग को मापदंड रखा गया है।
विज्ञापन
कार्य योजना में झांसी पहले ही पास हो चुका है। जन सहभागिता में झांसी का देश में चौथा स्थान है। अब ई-वोटिंग में भी झांसी वासियों ने कमाल कर दिया है। सोमवार को वोटिंग समाप्त होने तक झांसी 1,45,704 वोटों के साथ देश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। इलाहाबाद 1,63,152 वोटों के साथ शीर्ष स्थान पर पहुंचा।
अलीगढ़ 1,34,888 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंचा। शुरूआत में पहले नंबर पर चलने वाला भोपाल 1,15,254 वोटों के साथ चौथे नंबर पर रहा। इंदौर 1,06,555 वोटों के साथ पांचवें नंबर पर रहा और कानपुर 1,00,208 वोटों के साथ छठवें नंबर पर रहा। सातवें पायदान पर सहारनपुर 94,365, आठवें पर हल्दिया 75,763, नौवें पर उदयपुर 60,129 व दसवें स्थान पर जबलपुर 58,007 रहा।
इलाहाबाद पर भारी पड़ेगा झांसी
स्मार्ट सिटी के टॉप 20 में चयन के लिए पहले यह प्रस्ताव रखा गया था कि हर प्रदेश से एक शहर लिया जाएगा। यदि ऐसा होता है तो झांसी शहर इलाहाबाद पर भारी पड़ जाएगा। जनसहभागिता और कार्य योजना में झांसी इलाहाबाद से काफी आगे है।
वोटिंग में भी यदि जनसंख्या का प्रतिशत लिया जाएगा तो झांसी इलाहाबाद पर भारी पड़ेगा। दोनों शहरों की वोटिंग में महज 18,000 का अंतर है, जबकि जनसंख्या में इलाहाबाद छह गुना अधिक है। इस प्रकार जनसंख्या के सापेक्ष वोटिंग प्रतिशत में झांसी काफी आगे है।
सर्वर फिर बना बाधक
सोमवार को ई-वोटिंग में सर्वर बाधक बना रहा। नगर निगम के आईटी प्रभारी राकेश साहू ने बताया कि सर्वर न मिलने के कारण करीब दस हजार वोट सोमवार को नहीं डल सके हैं।
जमकर करो वोटिंग
महापौर किरण राजू बुकसेलर व नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने महानगर वासियों से झांसी के लिए वोट डालने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अभी तक जिन लोगों ने अपने शहर के लिए वोट नहीं दिया है, वह आज ही विभिन्न स्थानों पर लगे कैंपों अथवा नगर निगम में आकर नि:शुल्क वोट दे सकते हैं। वह अपने मोबाइल से भी वोट डाल सकते हैं।