फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Scrap sack and scooter stolen from Karnataka Express seized, one arrested

Jhansi: ट्रेनों से माल चोरी करने वाले गिरोह सक्रिय, स्क्रैप की बोरी व स्कूटी के साथ जीआरपी ने एक को दबोचा

Wed, 11 Mar 2026 08:52 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 11 Mar 2026 08:52 PM IST
सार

झांसी स्टेशन के समीप पुलिया नंबर नौ आउटर पर सक्रिय चोर गिरोह लगातार चलती ट्रेनों के एसएलआर की सील तोड़कर माल चोरी कर रहा है। जीआरपी ने पुलिया नंबर नौ के पास झाड़ियों से बोरी उठाकर स्कूटी से ले जाते समय युवक को पकड़ा, तब इसका खुलासा हुआ।

विज्ञापन
Jhansi: Scrap sack and scooter stolen from Karnataka Express seized, one arrested
जीआरपी की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

चलती ट्रेनाें के लगेजवान की सील तोड़कर माल चोरी करने वाले सक्रिय गिरोह के एक सदस्य को जीआरपी ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके साथी मौके से भाग गए। पकड़े गए बदमाश के पास से जीआरपी ने चोरी की गई स्क्रैप की एक बोरी बरामद की है। पकड़े गए बदमाश ने कर्नाटक एक्सप्रेस से पहले गुजरात जा रही साबरमती एक्सप्रेस के एसएलआर की सील तोड़कर चोरी की बात बताई है।
विज्ञापन


जीआरपी गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तार के साथ चोरी हुए माल की बरामदगी के लिए छापे की कार्रवाई कर रही है। झांसी स्टेशन के समीप पुलिया नंबर नौ आउटर पर सक्रिय चोर गिरोह लगातार चलती ट्रेनों के एसएलआर की सील तोड़कर माल चोरी कर रहा है। 10 मार्च को जीआरपी ने पुलिया नंबर नौ के पास झाड़ियों से बोरी उठाकर स्कूटी से ले जाते समय युवक को पकड़ा, तब इसका खुलासा हुआ। युवक ने अपना नाम लारा उर्फ रमजान निवासी पुलिया नंबर नौ बताया।
विज्ञापन


बोरी में तांबा, पीतल, एल्युमिनियम का स्क्रैप भरा था। पूछताछ में लारा ने बताया कि उसने यह माल कर्नाटक एक्सप्रेस के एसएलआर की सील तोड़कर झाड़ियों में गिराया था। उसका गिरोह है, जो भोपाल से ट्रेन में चढ़कर आता है और झांसी से पहले नौ नंबर आउटर पर गाड़ी की चेन पुलिंग कर एसएलआर की सील तोड़कर माल झाड़ियों में गिरा देता है। मौका पाकर वे सामान उठाकर बेच देते हैं। जीआरपी प्रभारी रामेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरोह पर जीआरपी कसेगी शिकंजा
एसएलआर की सील तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह काफी समय पहले से सक्रिय है। लारा उर्फ रमजान पर जीआरपी थाने में साल 2016 में लूट व चोरी का माल बरामदगी का मामला दर्ज है। प्रेमनगर थाने में चोरी से असलहा रखने का मामला भी दर्ज है। आरपीएफ थाने में उसके खिलाफ रेल संपत्ति चोरी के मामले दर्ज हैं। गिरोह के सदस्य कद्दन, अफजल, फैजान व इस्लाम पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed