फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Schools will now be open from 7:15 am to 11:15 am

Jhansi: अब सुबह सवा सात से 11:15 बजे तक स्कूलों में होगी पढ़ाई, गर्मी के मद्देनजर डीएम ने दिए निर्देश

Tue, 28 Apr 2026 12:02 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 28 Apr 2026 12:02 PM IST
सार

डीएम ने शिक्षा विभाग के अफसरों को निर्देश दिए कि सभी इंटर कॉलेज तक के विद्यार्थियों का स्कूल का समय सुबह 07:15 से 11:15 बजे तक किया जाए। ताकि अत्यधिक गर्मी में छात्र-छात्राएं विद्यालय आने-जाने से सुरक्षित रह सकें।

विज्ञापन
Jhansi: Schools will now be open from 7:15 am to 11:15 am
बैठक में दिशा-निर्देश देते डीएम। - फोटो : संवाद

विस्तार

कलक्ट्रेट के नवीन सभागार में सोमवार को लू से बचाव और इसके प्रभावों को कम करने को लेकर अहम बैठक हुई। डीएम गौरांग राठी ने शिक्षा विभाग के अफसरों को निर्देश दिए कि सभी इंटर कॉलेज तक के विद्यार्थियों का स्कूल का समय सुबह 07:15 से 11:15 बजे तक किया जाए। ताकि अत्यधिक गर्मी में छात्र-छात्राएं विद्यालय आने-जाने से सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन


भीड़-भाड़ वाले इलाकों में लगेंगे वाटर कूलर
डीएम ने मेडिकल कॉलेज/जिला अस्पताल में भीषण गर्मी के मद्देनजर तीमारदारों और जन सामान्य को राहत देने के लिए इमरजेंसी के पास वाटर कूलर समेत लोगों के बैठने की व्यवस्था के निर्देश दिए। कहा कि क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए ओआरएस सेंटर खोले जाएं ताकि लोगों को गर्मी से राहत दिलाई जा सके। नगर के प्रत्येक चौराहे समेत भीड़-भाड़ वाले बाजारों में वाटर कूलर की व्यवस्था की जाए। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मंडी, पार्क में वाटर कूलर की व्यवस्था और लगातार जांच करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जरूरी चिकित्सा सुविधाएं दुरस्त करने के निर्देश
सीएमओ को निर्देश दिए कि सभी सीएचसी, पीएचसी पर लू से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए जरूरी दवाएं, ओआरएस, आईवी फ्लूड और अन्य जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। सार्वजनिक स्थलों पर रैनबसेरों की व्यवस्था करें। पशुओं के लिए भी पानी और छायादार स्थानों की व्यवस्था हो। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष सैनी, एडीएम वरुण कुमार पांडेय, सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय, मेडिकल कॉलेज सीएमएस डॉ. खुश्तर हैदर, सीवीओ डॉ. संजय कुमार सिंह, डीआईओएस रती वर्मा, डीपीआरओ डॉ. बालगोविंद श्रीवास्तव, बीएसए विपुल शिव सागर, जिला आपदा विशेषज्ञ धीरज पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed