फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Samarth portal failed in BU admission process, students forced to stand in queues for hours

Jhansi: बीयू प्रवेश प्रक्रिया में समर्थ पोर्टल हुआ असमर्थ, छात्र-छात्राएं घंटों लाइनों में लगने को मजबूर

Sat, 13 Sep 2025 02:31 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 13 Sep 2025 02:31 PM IST
सार

कॉलेजों को मिले डाटा में यूजी के अंकों की जगह 12वीं के अंक भेज दिए गए हैं। ऐसे में बिना कटऑफ के दाखिला करना नियम विरुद्ध होगा। कॉलेज के कर्मी छात्रों से संपर्क कर यूजी की मार्कशीट मांगकर कटऑफ बना रहे हैं।

विज्ञापन
Jhansi: Samarth portal failed in BU admission process, students forced to stand in queues for hours
बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूजी-पीजी में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने में समर्थ पोर्टल असमर्थ हो गया है। इस वजह से बीयू से संबद्ध कॉलेजों को प्रवेश के लिए पूर्व प्रक्रिया अपनानी पड़ रही है। पीजी के लिए आवेदन करने वाले छात्रों से मार्कशीट मंगाकर कटऑफ बनाई जा रही है। पोर्टल पर बार-बार व्यवधान की वजह से यूजी में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं घंटों लाइनों में लगने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


समर्थ पोर्टल की खामियों की वजह से बीयू से संबद्ध कॉलेज दाखिला करने के लिए जूझ रहे हैं। भले ही यूजी के दाखिले चल रहे हैं, मगर तकनीकी खामी की वजह से पोर्टल सुचारु काम नहीं कर रहा है। लगातार व्यवधान से सुबह से लाइनों में लगे अधिकांश छात्र निराश होकर लौट रहे हैं। वहीं, पीजी में दाखिला के लिए समर्थ पोर्टल से मिला डाटा सिरदर्द बन गया है। कॉलेजों को मिले डाटा में यूजी के अंकों की जगह 12वीं के अंक भेज दिए गए हैं। ऐसे में बिना कटऑफ के दाखिला करना नियम विरुद्ध होगा। कॉलेज के कर्मी छात्रों से संपर्क कर यूजी की मार्कशीट मांगकर कटऑफ बना रहे हैं।
विज्ञापन


बीयू के प्रवेश कॉर्डिनेटर प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि समर्थ पोर्टल से कई कॉलेजों को पीजी में दाखिले के लिए मिले डाटा में 12वीं के अंक हैं। चूंकि समर्थ पर प्रवेश कन्फर्म करना है, इसलिए कॉलेजों से पूर्व प्रक्रिया के अनुसार मार्कशीट मंगाकर कटऑफ बनाने के बाद प्रवेश करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed