फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Sale of banned drugs and narcotics should be stopped in the district.

झांसी: जिले में बंद हो प्रतिबंधित दवाओं और मादक पदार्थों की बिक्री, अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश

Sat, 18 Oct 2025 09:45 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 18 Oct 2025 09:45 AM IST
सार

बैठक में सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरतते हुए वाहनों की जांच के निर्देश दिए। स्कूल कालेजों के आसपास नशीली दवाओं की बिक्री के खिलाफ पुलिस थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करें।

विज्ञापन
Jhansi: Sale of banned drugs and narcotics should be stopped in the district.
बैठक में एडीएम और एसपी देहात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में शुक्रवार को एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल एवं एसपी ग्रामीण डॉ अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से नारको-कोऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक ली। इसमें ड्रग इंस्पेक्टर सहितअन्य अधिकारियों को प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने एवं डॉक्टर के पर्चे के बिना एंटीबायोटिक दवाओं की बिक्री को सख्ती से रोकने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


एडीएम ने कहा कि अन्य प्रदेशों से परिवहन कर लाए जाने वाले मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री रोकने के लिए जीएसटी विभाग सख्ती से जांच करें। उन्होंने जिले की सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरतते हुए वाहनों की जांच के निर्देश दिए। स्कूल कालेजों के आसपास नशीली दवाओं की बिक्री के खिलाफ पुलिस थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करें। साथ ही जहां प्रतिबंधित दवाएं व नशीले पदार्थों की बिक्री हो रही है, ऐसी दुकानों को स्कूलों व कालेजों के आसपास से हटवाएं। जागरुकता के लिए स्कूल और कालेजों में प्रार्थना सभा के दौरान नशा मुक्ति की शपथ दिलाएं। बैठक में एसीएमओ डॉ. रमाकांत सोनी, ड्रग इंस्पेक्टर देवयानी दुबे, बीएसए, आबकारी विभाग, जीएसटी विभाग, पुलिस विभाग समेत अन्य विभागों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed