{"_id":"6965e17a43d6f1600f057812","slug":"jhansi-rpf-inspector-posted-in-divisional-railway-transferred-order-issued-at-night-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: मंडल रेलवे में तैनात झांसी व ललितपुर के आरपीएफ इंस्पेक्टर के हुए स्थानांतरण, आदेश हुआ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: मंडल रेलवे में तैनात झांसी व ललितपुर के आरपीएफ इंस्पेक्टर के हुए स्थानांतरण, आदेश हुआ जारी
Tue, 13 Jan 2026 11:41 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:41 AM IST
सार
आईजी कार्यालय से जारी आदेश से विभाग में खलबली मच गई।आरपीएफ स्टेशन पोस्ट प्रभारी बिजेंद्र कुमार का स्थानांतरण निरीक्षक एफएमएसजीआर सेल मुख्यालय किया गया है।
विज्ञापन
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडल रेलवे में तैनात झांसी स्टेशन पोस्ट प्रभारी सहित दो इंस्पेक्टरों का स्थानांतरण कर दिया गया है। इस संबंध में प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ ने आदेश जारी कर दिए हैं।
उत्तर मध्य रेलवे आईजी ने छह माह पूर्व झांसी, आगरा व प्रयागराज में तैनात इंस्पेक्टरों का समय पूरा होने पर स्थानांतरण किया था। झांसी स्टेशन पोस्ट प्रभारी पद पर बिजेंद्र कुमार कासवां की तैनाती की गई थी। जबकि ललितपुर इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह यादव का समय पूरा न होने पर वह तैनात थे। पिछले दिनों आईजी प्रदीप कुमार गुप्ता झांसी आए थे। इसके बाद आरपीएफ स्टेशन पोस्ट प्रभारी बिजेंद्र कुमार ने वायर चोरी प्रकरण में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर 12 आरोपियों पर मामला दर्ज कर जेल भेजा था। शेष की तलाश में आरपीएफ कार्रवाई में जुटी थी। इधर, सोमवार देर शाम आईजी कार्यालय से जारी आदेश से विभाग में खलबली मच गई। आरपीएफ स्टेशन पोस्ट प्रभारी बिजेंद्र कुमार का स्थानांतरण निरीक्षक एफएमएसजीआर सेल मुख्यालय किया गया है। वहीं ललितपुर स्टेशन पोस्ट प्रभारी अर्जुन सिंह यादव को इंस्पेक्टर मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष आगरा भेजा गया है।