फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi residents consume paracetamol worth Rs 40 lakh every month

Jhansi News: हर महीने 40 लाख की पैरासिटामोल खा जाते झांसी वासी

Sun, 21 Apr 2024 04:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Jhansi residents consume paracetamol worth Rs 40 lakh every month
बुखार हो या दर्द बिना चिकित्सीय सलाह के भी केमिस्ट से लेकर खाते रहते
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी में हर महीने 40 लाख की पैरासिटामोल की खपत है। बुखार हो या फिर दर्द कई लोग तो बिना चिकित्सीय सलाह के भी केमिस्ट से लेकर पैरासिटामोल खाते रहते हैं। जबकि, विशेषज्ञ का कहना है कि इसकी ओवरडोज से लिवर से लेकर शरीर तक में सूजन आ सकती है।
हाल ही में पैरासिटामोल को लेकर किए गए एक शोध में दावा किया गया है कि रोजाना इस दवा की 500 मिलीग्राम की खुराक लंबे समय तक इस्तेमाल की जाए तो दिल को खासा नुकसान हो सकता है। आमतौर पर डॉक्टर सामान्य व्यक्ति को दिनभर में अधिकतम चार ग्राम तक दवा लेने की सलाह देते हैं पर इससे विषाक्तता बढ़ने लगती है। इसको लेकर अमर उजाला ने पड़ताल की तो पता चला कि झांसी में पैरासिटामोल की जमकर बिक्री हो रही है। झांसी केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव नितिन मोदी ने बताया कि जनपद में पैरासिटामोल के सौ से ज्यादा ब्रांड हैं। इन कंपनियों द्वारा 325, 500, 650 और 1000 मिलीग्राम में पैरासिटामोल टैबलेट की बिक्री की जाती है। जिले में हर महीने करीब 40 लाख की पैरासिटामोल की बिक्री होती है।
विज्ञापन

वहीं, जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. डीएस गुप्ता ने बताया कि बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द आदि समस्या होने पर मरीज को ये दवा दी जाती है। अस्पताल में ऐसे भी मरीज दिखाने आते हैं, जिन्हें इस दवा की आदत पड़ चुकी है। बिना डॉक्टर की सलाह के भी जरा सा शरीर में दर्द महसूस होने पर वो पैरासिटामोल खा लेते हैं। उन्होंने कहा कि दवा कितनी मिलीग्राम और कितने दिन तक खानी है, ये डॉक्टर ही तय करता है। इसलिए बिना पूछे नहीं खानी चाहिए। इस दवा के ओवरडोज से लिवर में सूजन आ सकती है। अमीनो एसिड मीथियोनिन को नुकसान पहुंचने से शरीर में प्रोटीन की कमी हो सकती है। शरीर में सूजन भी आ सकती है। पेट में गैस बनने की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना काल के बाद दोगुनी हो गई बिक्री
कोरोना काल के बाद पैरासिटामोल की बिक्री दोगुनी हो गई है। केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव ने बताया कि चार साल पहले तक जनपद में करीब 20 लाख रुपये की पैरासिटामोल की खपत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed