फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi reached the top five by vaccinating eleven lakh people

11 लाख को टीका लगाकर झांसी टॉप फाइव में पहुंचा

Sat, 25 Sep 2021 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Jhansi reached the top five by vaccinating eleven lakh people
झांसी। कोरोना टीकाकरण के मामले में झांसी ने नया मुकाम हासिल किया है। ग्यारह लाख से अधिक लोगों का कोविड टीकाकरण कर जिले ने टॉप पांच में अपना स्थान बना लिया है। जनपद में लगभग 15.89 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि कोरोना वैक्सीन के क्षेत्र में जनपद बेहतर काम कर रहा है। 16 जनवरी से शुरू हुए कोविड टीकाकरण में अब तक 15.89 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष 11 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें 9.23 लाख से अधिक लोगों को पहली और 2.14 लाख से अधिक लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं। पूरा विभाग प्रयासरत है कि जल्द से जल्द यह लक्ष्य पूरा किया जाए। इसी कड़ी में आगामी 27 सितंबर को 64,000 लोगों को टीका लगाने के लिए महाअभियान चलाया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि टीकाकरण में मिली बढ़त में महाअभियान ने अहम भूमिका निभाई है। इन अभियानों के जरिए सभी टीम के प्रयास से 75 जनपदों में झांसी पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में 40.69 लाख से अधिक को लग चुका टीका
बुंदेलखंड के सातों जिलों में 40.69 लाख से अधिक लोगों को कोराना का टीका लग चुका है। पहली डोज की बात करें तो झांसी 60.27 प्रतिशत को लगाकर बुंदेलखंड में पहले स्थान पर बना हुआ है। वहीं, 59.77 फीसदी को लगाकर महोबा दूसरे, 59.11 प्रतिशत के साथ हमीरपुर तीसरे, 56.75 फीसदी के साथ ललितपुर चौथे, 53.49 प्रतिशत के साथ जालौन पांचवें, 53.40 फीसदी संग चित्रकूट छठे और 50.05 प्रतिशत के साथ बांदा सातवें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed