फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Rajasthan's hot air will raise the mercury in Jhansi

Jhansi: राजस्थान की गर्म हवा बढ़ाएगी झांसी का पारा, 10 जून से फिर लू चलने के आसार

Sat, 06 Jun 2026 07:10 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 06 Jun 2026 07:10 AM IST
सार

मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से तापमान तेजी से बढ़ेगा। 10 और 11 जून को लू चलने के आसार हैं। दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
 

विज्ञापन
Jhansi: Rajasthan's hot air will raise the mercury in Jhansi
फिर बढ़ेगा झांसी का तापमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म हवा अब झांसी का तापमान बढ़ाएगी। ऐसे में 10 जून से फिर लू चलने के आसार हैं। दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।
विज्ञापन


नौतपा के बीच में ही सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम में एकदम से बदलाव ला दिया था। आंधी-बारिश के साथ ही बादलों की आवाजाही से तापमान में गिरावट दर्ज हुई थी। ऐसे में चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली गई थी लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने लगा है। इसलिए तापमान में भी वृद्धि शुरू हो गई है। हालांकि, शुक्रवार को भी बादलों की आवाजाही से दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई और ये 39.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम पारा 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह खत्म हो जाएगा। रविवार से तापमान तेजी से बढ़ेगा। 10 और 11 जून को लू चलने के आसार हैं। दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बढ़ेगा तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
शनिवार 40 27
रविवार 41 28
सोमवार 42 28
मंगलवार 43 28
बुधवार 45 29
(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed