फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Rain increases administration's problems, survey to be conducted again

झांसी: बारिश ने बढ़ाई प्रशासन की मुश्किल, दोबारा होगा सर्वे, शासन को भेजी थी 12 करोड़ की मांग

Wed, 05 Nov 2025 09:25 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 05 Nov 2025 09:25 AM IST
सार

प्रशासन ने 144 गांवों में सर्वे कराया था। 50 प्रतिशत से अधिक धान की फसल में नुकसान मिला। एडीएम वित्त एवं राजस्व वरुण पांडेय ने बताया कि सर्वे के बाद 12 करोड़ की मांग भेजी है। मंगलवार को फिर बारिश होने के बाद दोबारा सर्वे कराया जाएगा।

विज्ञापन
Jhansi: Rain increases administration's problems, survey to be conducted again
बारिश के बाद खेत में भरा पानी - फोटो : संवाद

विस्तार

चक्रवाती तूफान मोंथा के बाद बारिश से धान की फसल को नुकसान हुआ था। प्रशासन ने टीम से प्लाट-टू-प्लाट सर्वे कराया था। नुकसान का आकलन करने के बाद 12 करोड़ की मांग शासन को भेज दी थी। लेकिन, मंगलवार को दोबारा हुई बारिश से फिर से धान की फसल में नुकसान की आशंका को लेकर प्रशासन एक बार फिर से सर्वे कराएगा।
विज्ञापन


खरीफ सीजन में लगातार बारिश से जहां 65 से 100 प्रतिशत फसलों को नुकसान हुआ था, वहीं धान की फसल को फायदा हुआ था। यही कारण है कि इस साल धान का रकबा 92,000 हेक्टेयर तक पहुंच गया था। लेकिन, मोंथा के कारण धान की खड़ी फसल खेतों में बिछ गई थी तो कटी फसल डूब गई थी। इससे किसानों को नुकसान हुआ था। प्रशासन ने 144 गांवों में सर्वे कराया था। 50 प्रतिशत से अधिक धान की फसल में नुकसान मिला। एडीएम वित्त एवं राजस्व वरुण पांडेय ने बताया कि सर्वे के बाद 12 करोड़ की मांग भेजी है। मंगलवार को फिर बारिश होने के बाद दोबारा सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed