फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Rain and hail fell from city to village, 6.3 mm of water fell throughout the day.

Jhansi: शहर से गांव तक बारिश के साथ गिरे ओले, दिनभर में 6.3 मिलीमीटर गिरा पानी, फसलों को नुकसान की आशंका

Sun, 05 Apr 2026 06:40 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 05 Apr 2026 06:40 AM IST
सार

शनिवार को आसमान साफ होने से सुबह से ही तेज धूप निकल आई थी। दोपहर साढ़े तीन बजे से घने काले बादल छाने शुरू हो गए। आधे घंटे बाद झमाझम बारिश हो गई। कई इलाकों में बारिश के साथ छोटे-छोटे ओले भी गिरे।

विज्ञापन
Jhansi: Rain and hail fell from city to village, 6.3 mm of water fell throughout the day.
बारिश के साथ गिरे ओले। - फोटो : संवाद

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में आए बदलाव के कारण शनिवार को शहर से गांव तक बारिश के साथ ओले भी गिरे। दिनभर में 6.3 मिलीमीटर पानी गिरा। बारिश थमने के बाद भी ठंडी हवा चलने से मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश व ओलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अधिकांश किसानों की फसल खेत में पड़ी है। ऐसे में उन्हें नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से झांसी में लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को आसमान साफ होने से सुबह से ही तेज धूप निकल आई थी। दोपहर साढ़े तीन बजे से घने काले बादल छाने शुरू हो गए। आधे घंटे बाद झमाझम बारिश हो गई। नर्सिंगराव टौरिया, पंचकुइया समेत शहर के कई इलाकों में बारिश के साथ छोटे-छोटे ओले भी गिरे। यही स्थिति ग्रामीण इलाकों में भी देखने को मिली। बताया गया कि समथर के बहादुरपुर, पिरौना, खूजा, चिरगांवखुर्द, मोंठ और उसके आसपास ओले गिरे। वहीं, बड़ागांव, चिरगांव में अच्छी बारिश हुई। बारिश रुकने के बाद 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ठंडी हवा चलती रही। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। शाम सात बजे के आसपास फिर महानगर के अध्योध्यापुरी, सिद्धेश्वर नगर समेत कई इलाकों में बारिश शुरू हो हुई। कुछ देर पानी गिरने के बाद रुक गया।
विज्ञापन



आज भी बादलों की आवाजाही रह सकती है
कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। अब रविवार को बादलों की आवाजाही के बीच धूप खिली रहेगी। सोमवार और मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। बुधवार को फिर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओले से फसलों को नुकसान की आशंका
कई गांवों में ओले गिरने से फसलों को नुकसान पहुंचने की भी आशंका है। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा का कहना है कि अभी तक फसल नुकसान संबंधी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। सूचना मिलने पर टीम को भेजकर सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed