फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi railway platform new display coach

झांसी के प्लेटफार्म पर नजर आएंगे नए कोच डिस्प्ले

Tue, 02 Feb 2021 07:53 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
Jhansi railway platform new display coach
झांसी। मुंबई, दिल्ली स्टेशनों की तरह झांसी के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर जल्द ही ट्रेन के कोचों की स्थिति बताने वाले डिस्प्ले बोर्ड एलईडी के लगने जा रहे हैं। ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड भी बदले जा रहे हैं। इसको लेकर टेंडर आवंटित हो गया है। जल्द ही यह काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर लगे कोच डिस्प्ले और ट्रेन पोजीशन बोर्ड सालों पुराने को चुके हैं। रेलवे अब इनको बदलने की तैयारी कर रहा है। इनकी जगह एलईडी के बोर्ड लगाए जाएंगे, जो सामान्य से बड़े और चमकदार होंगे। झांसी स्टेशन के सात प्लेटफार्मों पर 110 से अधिक कोच डिस्प्ले और दस ट्रेन पोजीशन बोर्ड लगेंगे। साथ ही आरक्षण चार्ट के लिए भी एलईडी बोर्ड लगेगा, जिसमें ट्रेन आने के वक्त उसमें यात्रियों को आवंटित बर्थ की स्थिति का पता चल सकेगा। इस काम में एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही नए डिस्प्ले बोर्डों को लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

तीन साल में हुए कई परिवर्तन
रेलवे स्टेशन पर पिछले तीन साल में कई बदलाव के काम किए गए। इनमें वीआईपी लाउंज, एसी वेटिंग रूम, स्लीपर व सामान्य वेटिंग रूम को नए लुक में तैयार किया गया। प्लेटफार्म एक व दो- तीन पर एस्केलेटर, प्लेटफार्म एक पर रैंप व लिफ्ट का प्रावधान किया गया। जनरल टिकट खरीदने के लिए छह ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाई गई। सभी प्लेटफार्म पर संगमरमर के टाइल्स लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed