फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Railneer being sold at a higher price than the fixed price on the platform

Jhansi: दाम घटे...फिर भी प्लेटफार्म पर तय कीमत से ज्यादा में बिक रहा रेलनीर, विभाग भी नहीं दे रहा ध्यान

Sun, 05 Oct 2025 01:30 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 05 Oct 2025 01:30 PM IST
सार

14रुपये की बोतल 20 रुपये में देने पर जब यात्री ने आपत्ति जताते हुए शिकायत करने की बात कहीं तो वेंडर ने गाड़ी की चेन पुलिंग कर उसके साथ मारपीट कर भाग गया। यात्री ने इसकी शिकायत आईआरसीटीसी को वीडियो शेयर कर की है।

विज्ञापन
Jhansi: Railneer being sold at a higher price than the fixed price on the platform
रेलनीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्लेटफार्म पर यात्रियों को मिल रहे 15 रुपये के रेलनीर के दाम भले ही 14 रुपये हो गए हैं, लेकिन इसका असर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर नहीं दिखाई दे रहा है। शनिवार भी यात्रियों को स्टॉलकर्मी 15 रुपए में ही पानी की बोतल बेचते मिले। यह बात अलग है कि 14 रुपये की पानी की बोतल बेचने में अभी भी स्टॉलकर्मी महंगे दाम पर बेचने से पीछे नहीं हट रहे।
विज्ञापन


जीएसटी कम करने के बाद जहां खाने-पीने की वस्तुओं के साथ रेलनीर के दामों में कमी हुई है। सरकार ने तत्काल राहत देने के प्रभावी आदेश भी दिए, लेकिन इसका असर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर दिखाई नहीं दे रहा है। पिछले तीन दिनों से प्लेटफार्म पर बिक रही रेलनीर की बोतल आज भी 15 रुपये में दी जा रही है। यात्री इस पर आपत्ति जताते हैं, तो स्टॉल कर्मी खुल्ले रुपये न होने की बात कहते हुए यात्री से ही ऑन लाइन रुपया देने या फिर चार रुपये खुल्ले देने की मांग कर उल्टा यात्रियों को ही असमंजस में डालकर इसका लाभ उठा रहे हैं। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलनीर 14 रुपये में बेचने के आदेश है। स्टॉलकर्मी यात्री से ज्यादा रुपयों की मांग करता है तो इसकी शिकायत डिप्टी एसएस कार्यालय अथवा रेल अफसरों से करें। सुझाव दिया कि यात्री खुल्ले रुपये न होने पर ऑन लाइन या क्यूआर कोड से भुगतान करें।
विज्ञापन


20 रुपये में बोतल देने के विरोध पर अवैध वेंडर ने पीटा

हजरत निजामुद्दीन से चलकर यशवंतपुर जाने वाली कर्नाटक संपर्कक्रांति एक्सप्रेस(12630) के जनरल कोच में हरजत निजामुद्दीन से सवार हुए यात्री ने आरोप लगाया है, कि रास्ते में उसने वेंडर से पानी की बोतल खरीदी। 14रुपये की बोतल 20 रुपये में देने पर जब यात्री ने आपत्ति जताते हुए शिकायत करने की बात कहीं तो वेंडर ने गाड़ी की चेन पुलिंग कर उसके साथ मारपीट कर भाग गया। यात्री ने इसकी शिकायत आईआरसीटीसी को वीडियो शेयर दी है। उक्त वीडियो 3 अक्तूबर का बताया गया है। पीआरओ मनोज सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed