{"_id":"68d22923086dcad3f601ccce","slug":"jhansi-pwd-officers-caught-in-the-digging-at-the-circuit-house-despite-no-provisions-a-scam-is-suspected-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: सर्किट हाउस में हुई खोदाई में फंसे पीडब्ल्यूडी अफसर, प्रावधान न होने के बावजूद करा दी, घपले की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: सर्किट हाउस में हुई खोदाई में फंसे पीडब्ल्यूडी अफसर, प्रावधान न होने के बावजूद करा दी, घपले की आशंका
Tue, 23 Sep 2025 10:29 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 23 Sep 2025 10:29 AM IST
सार
सर्किट हाउस में बिना इजाजत मिट्टी खोदाई के मामले में लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं की गर्दन फंसती दिख रही है। शुरुआती छानबीन में कई चौंकाने वाली बात सामने आई है।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार
- फोटो : AI
विस्तार
सर्किट हाउस में बिना इजाजत मिट्टी खोदाई के मामले में लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं की गर्दन फंसती दिख रही है। शुरुआती छानबीन में कई चौंकाने वाली बात सामने आई है। यह भी पता चला कि सर्किट हाउस के नए ब्लॉक के निर्माण के एस्टीमेट में मिट्टी भराई शामिल ही नहीं था। इसके बावजूद बिना इजाजत हजारों घन मीटर मिट्टी की खोदाई कराई गई। इसके जरिये लाखों रुपये के घपले की भी आशंका जताई जा रही है। एक्सईएन समेत तीन अभियंता जांच के घेरे में हैं।
बैठक में एमएलसी रामतीर्थ सिंघल ने उठाया मामला
आठ सितंबर को विधान परिषद के विशेषाधिकार समिति की जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक में यह मामला उजागर हुआ था। भाजपा से एमएलसी रामतीर्थ सिंघल ने इस मामले को उठाते हुए कहा था कि बिना किसी इजाजत के सर्किट हाउस जैसे सुरक्षित इलाके से हजारों घन मीटर मिट्टी की खोदाई हो रही है। उपसभापति मानवेंद्र सिंह ने भी इसे गंभीर मानते हुए सीडीओ को जांच के निर्देश दिए थे। अब सीडीओ जुनैद अहमद की अगुवाई में कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। करीब तीन करोड़ रुपये से लोक निर्माण विभाग का प्रांतीय खंड सर्किट हाउस के पास इस नए ब्लॉक का निर्माण करा रहा है। यह इमारत काफी हद तक बन चुकी है। यहां भराव के लिए सर्किट हाउस के पीछे से मिट्टी खोद डाली गई। इतनी गहराई तक मिट्टी खोदी गई कि गहरे गड्ढे हो गए। अब निर्माण संबंधी एस्टीमेट खंगालने पर मालूम चला कि उसमें फिलिंग कार्य का कोई प्रावधान नहीं किया गया था।
पांच सदस्यीय कमेटी गठित
सीडीओ जुनैद अहमद ने बताया कि जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। नगर निगम के मुख्य अभियंता अभी इसका परीक्षण कर रहे हैं। जल्द ही जांच पूरी कर ली जाएगी। अगली बैठक में जांच रिपोर्ट कमेटी के सामने प्रस्तुत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
पेड़ों को हुआ नुकसान
सर्किट हाउस 100 साल से भी अधिक पुराना है। एमएलसी रामतीर्थ सिंघल का कहना है कि सर्किट हाउस के भीतर की मिट्टी उच्च गुणवत्ता की है। उसे बिना इजाजत खोदा गया। इस दौरान कई पेड़ों को भी नुकसान हुआ। उन्होंने इसकी भी जांच कराने की मांग की है।