फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Pump workers got a dog to attack a girl...injured

झांसी: पंप कर्मियों ने युवती पर कुत्ते से करवाया हमला...जख्मी, पीड़िता बोली- पेट्रोल कम देने का किया था विरोध

Sun, 07 Dec 2025 08:07 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 07 Dec 2025 08:07 AM IST
सार

पेट्रोल कम देने का विरोध करना एक युवती को भारी पड़ गया। आरोप है कि पंप कर्मियों ने उस पर कुत्ते से हमला करवा दिया। जिससे वह जख्मी हो गई। पुलिस मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
Jhansi: Pump workers got a dog to attack a girl...injured
कुत्ता - फोटो : istock

विस्तार

एवट मार्केट के पास स्थित पेट्रोल पंप पर विवाद होने पर शनिवार सुबह पंप कर्मियों ने पेट्रोल भराने आई युवती पर कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते के हमले से युवती जख्मी हो गई। पीड़ित युवती ने पंप कर्मियों के खिलाफ नवाबाद थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पेट्रोल कम देने पर जताया था एतराज
एवट मार्केट निवासी गजाला ने पुलिस को बताया कि भांडेर में उसके परिवार में गमी हो गई थी। शनिवार सुबह वह अपने परिजनों के साथ भांडेर जाने के लिए निकली थी। अपने भाई के साथ वह एवट मार्केट के पास स्थित भारत पेट्रोलियम के पंप में पेट्रोल भरवाने पहुंची। पेट्रोल दे रहे पंपकर्मी ने कम पेट्रोल दिया। इस पर उसके भाई ने एतराज जताया। विवाद होता देख अन्य पंपकर्मी भी आ गए।
विज्ञापन


विरोध पर पालतू कुत्ते को छोड़ा
गजाला का आरोप है कि सभी पंपकर्मियों ने उन्हें घेर लिया। उनके साथ अभद्रता करने लगे। उन लोगों ने पंप हाउस में पालतू कुत्ते को भी उन पर छोड़ दिया। पुलिस जांच करने पंप हाउस पहुंची। नवाबाद थाना प्रभारी जेपी पाल का कहना है कि युवती की ओर से तहरीर दी गई है। मामले की जांच के लिए पंप में लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed