{"_id":"69c769a8826ba00f2100ac6d","slug":"jhansi-preparations-for-wheat-procurement-are-in-full-swing-centres-will-open-from-the-30th-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: गेहूं खरीद की तैयारियां तेज, 30 से खुलेंगे केंद्र, पिछले साल के मुकाबले इस साल मिलेंगे 160 रुपये अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: गेहूं खरीद की तैयारियां तेज, 30 से खुलेंगे केंद्र, पिछले साल के मुकाबले इस साल मिलेंगे 160 रुपये अधिक
Sat, 28 Mar 2026 11:10 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:10 AM IST
सार
केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए किसान जन सुविधा केंद्र या फिर साइबर कैफे से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए किसान को खतौनी का नंबर और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
गेहूं की खरीद।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गेहूं खरीद के लिए खाद्य विपणन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अब तक 8100 किसान पंजीकरण करा चुके हैं। पिछले साल के मुकाबले किसानों को एमएसपी पर 160 रुपये अधिक मिलेंगे। 30 मार्च से कुल 66 केंद्र खुल जाएंगे।
केंद्र पर किसानों से 2585 प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद की जाएगी। अभी 2,65,00 बोरे उपलब्ध हैं जो समय पर केंद्र को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। झांसी में 15, मोंठ में 14, गरौठा में 16, मऊरानीपुर में 14 और टहरौली में सात केंद्र खुलेंगे।
अपर जिलाधिकारी वरुण पांडेय ने इस संबंध में बैठक की। बारदाने, इलेक्ट्रॉनिक कांटा आदि की व्यवस्था की जानकारी ली। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने पीसीएफ के अधिकारियों से जानकारी लेते हुए भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
ऑनलाइन करें आवेदन
केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए किसान जन सुविधा केंद्र या फिर साइबर कैफे से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए किसान को खतौनी का नंबर और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
खुला कंट्रोल रूम
जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष पटेल ने बताया कि किसानों को कोई समस्या न हो इसके लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। किसान 0510-4063090 पर सुबह 9:30 से शाम 5:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।