फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Polio drops to be administered to children up to five years of age via door-to-door visits

Jhansi: घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक, 1.55 लाख ने पी दो बूंद जिंदगी की

Sun, 28 Jun 2026 09:23 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 28 Jun 2026 09:23 PM IST
सार

जिला पंचायत अध्यक्ष एवं डीएम ने महिला अस्पताल में जन्मे नवजात शिशुओं समेत पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की।

विज्ञापन
Jhansi: Polio drops to be administered to children up to five years of age via door-to-door visits
बच्चों को पोलियाे की खुराक पिलाते डीएम। - फोटो : विभाग

विस्तार

जिले में रविवार को पल्स पोलियो अभियान जिला महिला चिकित्सालय से शुरू हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं डीएम ने अस्पताल में जन्मे नवजात शिशुओं समेत पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने मौजूद लोगों से कहा वह अपने मोहल्ले एवं परिचितों को भी पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए प्रेरित करें। डीएम गौरांग राठी अस्पताल पहुंचे अभिभावकों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। एडी हेल्थ डॉ. आरके सक्सेना व सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने संयुक्त रूप से कहा कि पोलियो से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना है।
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया जिले में 1,178 पोलियो बूथ व 35 ट्रांजिट बूथों पर पांच वर्ष तक 2,97,845 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य है। पहले दिन 1,55,211 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई है। सोमवार से शुक्रवार तक 816 टीमें घर-घर जाकर छूटे बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed