{"_id":"5d2cdced8ebc3e6ca06b63f6","slug":"jhansi-police-will-get-soon-five-high-quality-camera-drones","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध से आतंक तक को बेपरदा करेंगे ‘ड्रोन’, जल्द ही झांसी पुलिस को मिलेंगे पांच कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध से आतंक तक को बेपरदा करेंगे ‘ड्रोन’, जल्द ही झांसी पुलिस को मिलेंगे पांच कैमरे
Tue, 16 Jul 2019 01:37 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 16 Jul 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
अपराधी हों या आतंक के स्लीपिंग मॉड्यूल्स अब झांसी पुलिस से लुकाछिपी नहीं कर सकेंगे। संवेदनशील क्षेत्रों, सेना के लिहाज से महत्वपूर्ण झांसी-बबीना क्षेत्र की गोपनीयता महफूज रखने के लिए जिले की पुलिस जल्द ही ड्रोन कैमरों से लैस होगी। यही नहीं, ये कैमरे दंगा नियंत्रण में भी सहायक होंगे। जल्द ही झांसी पुलिस को पांच ड्रोन कैमरे मिलेंगे।
विज्ञापन
झांसी बुंदेलखंड की व्यापारिक गतिविधियों के साथ ही रेलवे का बड़ा केंद्र है। बड़ी तादाद में देश के कोने-कोने से लोगों की आवाजाही यहां बनी रहती है। सेना के लिहाज से भी झांसी, बबीना महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
महानगर में होने वाले बड़े आयोजनों व कार्यक्रमों में इन कैमरों के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था पर भी नजर रखी जाएगी। यह कैमरे पुलिस मुख्यालय स्तर से खरीदने के बाद जोन स्तर पर पुलिस को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
बदमाशों और दंगाइयों पर नजर रखने के लिए पुलिस को जल्द मिलने वाले ड्रोन कैमरे हाई फ्रीक्वेंसी वाले जूमिंग कैमरे होंगे, जो जमीन से 100 से 200 मीटर की ऊंचाई तक जाकर करीब 500 मीटर क्षेत्र की तस्वीर खींच सकेंगे। ड्रोन कैमरे की वजन उठाने की क्षमता 9 किलो की है। यदि दंगे में स्थिति नियंत्रित करनी हो तो पुलिस कैमरे के साथ कुछ भी पदार्थ डाल सकती है, इससे दंगा नियंत्रित हो सके।
कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए ड्रोन कैमरे कारगर साबित होंगे। इनसे पुलिस की कार्य क्षमता भी बढ़ेगी। सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही यातायात कंट्रोल करने में भी इसकी मदद ली जाएगी। सभी कैमरे हाई क्वालिटी के होंगे।
राहुल मिठास, अपर पुलिस अधीक्षक
साक्ष्य हो सकेंगे उपलब्ध
ड्रोन कैमरे से तस्वीर खींचने के साथ वीडियो भी बनाया जा सकेगा। इसे साक्ष्य के रूप में कोर्ट में प्रस्तुत किया जा सकेगा। वहीं, ड्रोन कैमरे की कनेक्टिविटी कंट्रोल रूम और सीनियर पुलिस अफसरों के स्मार्ट फोन से जुड़ी होगी। इससे वे भी अपने फोन से क्षेत्र पर नजर रख सकेंगे। इन कैमरों को लेने के लिए अनुमति भी मिली है।
यह भी मिलेगा फायदा
ऊंची इमारतों पर चल रहीं गतिविधियों पर भी रहेगी नजर।
संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे सबसे ज्यादा उपयोगी हैं।
हाई क्वालिटी के ड्रोन कैमरे रात में भी काम करते हैं।
आधुनिक ड्रोन भागते व्यक्ति एवं वाहन का पीछा कर सकता है।