{"_id":"6a414fcf570a220a4f00cdc1","slug":"jhansi-police-used-a-jcb-to-demolish-vats-and-drums-used-for-making-illicit-liquor-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: पुलिस ने जेसीबी से ढहाए कच्ची मदिरा बनाने में प्रयुक्त हौद व ड्रम, दो महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: पुलिस ने जेसीबी से ढहाए कच्ची मदिरा बनाने में प्रयुक्त हौद व ड्रम, दो महिलाएं गिरफ्तार
Sun, 28 Jun 2026 10:16 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 28 Jun 2026 10:16 PM IST
सार
पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए 10 हजार लीटर लहन नष्ट किया। इस दौरान अवैध शराब के कारोबार से जुड़े महिला-पुरुष घरों में ताला लगाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
अवैध शराब पर कार्रवाई करता प्रशासन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
टहरौली पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए डेरा अशोकनगर में 10 हजार लीटर लहन नष्ट कर दी। जेसीबी की मदद से शराब बनाने में प्रयुक्त हौद, प्लास्टिक ड्रम व कड़ाही भी तोड़कर नष्ट कर दी गईं। इस दौरान अवैध शराब के कारोबार से जुड़े महिला-पुरुष घरों में ताला लगाकर फरार हो गए।
क्षेत्राधिकारी रक्षपाल सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक सोमेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ रविवार को प्रात: 6 बजे थाना क्षेत्र से चार किलोमीटर दूर स्थित डेरा अशोकनगर में छापामारी की। पुलिस ने मौके पर बड़ी मात्रा में तैयार की जा रही लहन को जमीन पर बहाकर नष्ट कराया। इसके बाद जेसीबी से शराब बनाने के उपकरण व भट्ठियां ध्वस्त कर दी गईं।
इस दौरान ग्राम बंगरा-बंगरी में डेरा अशोकनगर निवासी निशा के कब्जे से 20 लीटर व रौरा मोड़ से लक्ष्मनपुरा (थाना बरुआसागर) निवासी निशा के कब्जे से 20 लीटर कच्ची मदिरा बरामद कर दोनों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी रक्षपाल सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब, अवैध खनन, जुआ और सट्टा किसी भी कीमत पर संचालित नहीं होने दिया जाएगा। कार्रवाई में एसआई प्रभाकांत साहू, एसआई गिरिजेश कुमार आदि मौजूद रहे।