{"_id":"694b66b5147ada5bca055860","slug":"jhansi-police-seek-remand-of-former-mla-s-close-aide-ask-for-two-days-to-recover-looted-money-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: पुलिस ने मांगा पूर्व विधायक के करीबी का रिमांड, लूटी गई राशि की बरामदगी के लिए दो दिन मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: पुलिस ने मांगा पूर्व विधायक के करीबी का रिमांड, लूटी गई राशि की बरामदगी के लिए दो दिन मांगे
Wed, 24 Dec 2025 09:36 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 24 Dec 2025 09:36 AM IST
सार
डकैती और रंगदारी के मामले में सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव के करीबी अनिल यादव (मामा) की दो दिन की रिमांड पुलिस ने मांगी है।
विज्ञापन
कोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
डकैती और रंगदारी के मामले में सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव के करीबी अनिल यादव (मामा) की दो दिन की रिमांड पुलिस ने मांगी है। विशेष न्यायाधीश (एमपीएमएलए) जितेंद्र यादव की अदालत में अर्जी लगाकर मांग की गई है कि अभियुक्त से लूटी गई धनराशि को बरामद करने के लिए दो दिन का वक्त दिया जाए।
दो नवंबर को मोंठ थाने में प्रेम पालीवाल निवासी भुजौन ने तहरीर दी थी कि उनसे 32 हजार रुपये लूट लिए गए थे। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में मोंठ थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के करीबी अनिल यादव और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पिछले हफ्ते दीपनारायण और अनिल ने सरेंडर किया था। मंगलवार को मोंठ थाना पुलिस के विवेचक ने राशि की बरामदगी और अन्य पूछताछ के लिए दो दिन का पुलिस रिमांड मांगा है।