{"_id":"692468dfe6fb2d703c0f9a3b","slug":"jhansi-police-rushed-to-the-spot-after-receiving-information-about-the-marriage-of-a-minor-boy-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: नाबालिक लड़के की शादी होने की सूचना पर दौड़ी पुलिस, बिना दुल्हन लिए लौटी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: नाबालिक लड़के की शादी होने की सूचना पर दौड़ी पुलिस, बिना दुल्हन लिए लौटी बरात
Mon, 24 Nov 2025 07:47 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 24 Nov 2025 07:47 PM IST
सार
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक टीका की रस्म हो चुकी थी। पुलिस ने शादी को रुकवा दिया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन की विदा कराये वापस लौट गई।
विज्ञापन
शादी का प्रतिकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार की रात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में कुशवाहा परिवार में शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान महिला चाइल्ड हेल्थ टीम को सूचना दी गई कि नाबालिक लड़का की शादी हो रही हैं। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक टीका की रस्म हो चुकी थी। पुलिस ने शादी को रुकवा दिया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन की विदा कराये वापस लौट गई। जबकि लड़की की उम्र आधार कार्ड में 22 वर्ष है, तथा लड़के की उम्र आधार कार्ड में 23 वर्ष है।
टीका रस्म के दौरान पहुंची पुलिस
बताया गया कि रविवार को ग्वावली धमना जिला निवाड़ी मध्य प्रदेश से बारात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कुशवाहा के यहां आई थी। बारात का लड़की पक्ष की ओर से स्वागत किया गया। डीजे ढोल नगाड़ों के साथ गांव में भ्रम करते हुए बारात लड़की के दरवाजे पर पहुंची। टीका की रस्म हुई ही थी कि पुलिस वहां पर पहुंच गई। शादी की रस्मों को रोक दिया। पुलिस का कहना था कि उन्हें सूचना मिली है कि लड़का नाबालिक है। परिजनों द्वारा लड़का व लड़की दोनों के आधार कार्ड दिखाए गए। जिसपर पुलिस ने उन्हें शादी की मंजूरी दे दी व पुलिस लौट गई।
नहीं दिखा सके वैध प्रमाण पत्र
पुनः हेल्प लाइन नम्बर पर फोन कर उच्च अधिकारियों नाबालिक लड़के की शादी की सूचना दी गई। पुलिस गांव वापस पहुंची, लड़का पक्ष से आधार कार्ड के अतिरिक्त अन्य आयु के प्रमाण पत्र मांगे। आधार कार्ड के अतिरिक्त लड़के का कोई प्रमाण पत्र नहीं दिखा पाने पर शादी रोक दी गई। बिना दुल्हन की विदा के बारात वापस लौट गई। बताया गया कि लड़की का पिता राजमिस्त्री का कार्य करता है। वह बहुत गरीब है।
विज्ञापन
मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार
चाइल्ड हेल्थ के सुपरवाइजर बिलाल ने बताया कि आधार कार्ड में लड़का भले ही बालिग है। लेकिन नियमों के अनुसार आधार कार्ड को आयु प्रमाण पत्र नहीं माना जाता है। लड़के द्वारा आधार कार्ड के अतिरिक्त कोई भी आयु का प्रमाण नहीं दे सका। उम्र के हिसाब से लड़का बालिग दिख रहा था। जिसके लिए मेडिकल कराने के लिए भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही लड़के के बालिग होने की स्थिति तय होगी। इसके बाद उन्हें शादी की अनुमति दी जाएगी