फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi police remand vinod jat

आगरा जाएगी झांसी पुलिस, विनोद जाट को लेगी रिमांड पर

Thu, 30 Jul 2020 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
jhansi police remand vinod jat
jhansi police remand vinod jat
झांसी। महानगर के सराफा कारोबारी राजू कमरया व उसके साथी राहुल अग्रवाल के अपहरण में शामिल कुख्यात बदमाश विनोद जाट को झांसी पुलिस रिमांड पर लेेगी। इसके लिए झांसी पुलिस की एक टीम आगरा जिला जाएगी। अफसराें ने आगरा पुलिस से भी संपर्क साधा है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली इलाके से सराफा कारोबारी राजू कमरया और राहुल अग्रवाल का 12 जुलाई 2017 को अपहरण हुआ था। 26 जुलाई की रात यूपी एसटीएफ ने आगरा में बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान दोनों व्यापारियों को सकुशल बरामद कर लिया था। लेकिन, कोई भी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। घटना में अजय जडेजा व विनोद जाट गैंग का हाथ आने के बाद पुलिस तलाश में जुट गई थी। कुछ दिनों बाद हाथरस जिले की पुुलिस ने अपहरण में शामिल हाथरस के मुरसान थाना क्षेत्र के महामोनी गांव का रहने वाला विनोद जाट और उसके साथी लोकेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लेकिन, झांसी पुलिस के हाथ आरोपी नहीं आ सके थे। इसके बाद पुन: जमानत पर छूट गया था। अभी कुछ दिन पहले नाटकीय तरीके से हाथरस पुलिस को चकमा देकर विनोद जाट ने आगरा में सरेंडर कर दिया था। यह जानकारी मिलने के बाद झांसी पुलिस भी सतर्क हो गई थी। झांसी पुलिस ने आगरा पुलिस से भी संपर्क साधा जानकारियां खंगाली हैं। बताया गया है कि विनोद जाट उर्फ विनोद चौधरी पुलिस का बर्खास्त सिपाही है। वह अजय जडेजा गैंग का सक्रिय सदस्य है। जडेजा गैंग व विनोद जाट का यूपी से लेकर राजस्थान व मध्य प्रदेश में तगड़ा नेटवर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed