फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi Police has failed in the disclosure of theft incidents, the wandering victims

23 वारदात करके चोरों ने पेश की चुनौती, खुलासा करने में पुलिस नाकाम

Fri, 17 Sep 2021 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Jhansi Police has failed in the disclosure of theft incidents, the wandering victims
झांसी। हाईटेक बदमाशों से लोहा लेने का दावा करने वाली झांसी पुलिस घरों का ताला तोड़ने वाले चोरों तक से निपटने में नाकाम साबित हो रही है। पिछले चार माह की ही बात करें, तब इस दौरान चोरी के विभिन्न थानों में कुल 23 मामले दर्ज हुए लेकिन, पुलिस किसी भी बड़े मामले का खुलासा नहीं कर सकी। ऐसे में पुलिस के आगे चोरों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

21 जून को नगर निगम के ठीक सामने अति व्यस्ततम सड़क पर स्थित एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोर भोर में ही 32 लाख के मोबाइल ले उड़े। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे मेें कैद है। घटना के बाद से अब तक तीन थानेदार बदले जा चुके लेकिन, खुलासा नहीं हुआ। पुलिस उस हुलिये के बदमाश को तीन महीने बाद तक नहीं तलाश सकी। इसी तरह कोतवाली, सीपरी बाजार, सदर बाजार एवं प्रेमनगर जैसे शहरी इलाके में भी धड़ाधड़ चोरी की वारदातें हो रही हैं। चोरी करने के बाद बदमाश आराम से गायब हो रहे हैं। पुलिस सिर्फ लकीर पीटने का ही काम कर रही है। पुलिस के इस अंदाज से चोरों के हौसले बुलंद हो चले हैं। पिछले एक माह के दौरान शहर में छोटी चोरियों की घटनाएं भी बढ़ गईं। सीपरी बाजार इलाके में ही चोरों ने मुरारी नगर निवासी मनीष श्रीवास्तव के घर का ताला तोड़कर पुलिस को फिर चुनौती पेश की है। हालांकि एसएसपी शिवहरि मीना का कहना है कि हर घटना के खुलासे के लिए टीम लगाई गई हैं। सभी मामलों का निश्चित तौर पर खुलासा होगा।
विज्ञापन

केस एक
नवाबाद थाने के अंतर्गत व्यस्ततम सड़क पर स्थित एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने दिनदहाड़े 32 लाख रुपये के मोबाइल उड़ा दिए। सीसीटीवी कैमरे में चोरों की यह पूरी करतूत कैद हो गई। फुटेज में चोरों का हुलिया पूरी तरह समझ में आ रहा लेकिन, हैरानी की बात यह कि घटना के करीब तीन माह बीत जाने के बाद भी पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो
कोतवाली इलाके के बिसाती बाजार स्थित सराफा कारोबारी की दुकान का ताला तोड़कर चोर चार लाख के आभूषण समेत नकदी उठा ले गए थे। यह घटना भी आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोर किसी रास्ते से आए और किधर गए, यह भी फुटेज में दिखाई पड़ रहा लेकिन, इस घटना के भी तीन माह बीत जाने के बावजूद पुलिस चोरों की तलाश नहीं कर सकी है।

केस तीन
तिलयानी बजरिया स्थित एक किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने गल्ले में रखी पूरी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। भुक्तभोगी ने कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया। इस मामले के भी करीब चार माह बीत गए लेकिन, पुलिस इसका भी खुलासा अब तक नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed