फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi police does E Challan of 650 vehicles in two days during lockdown

लॉकडाउन को लेकर झांसी पुलिस सख्त, दो दिन में काटे 650 ई-चालान

Thu, 23 Apr 2020 02:40 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 23 Apr 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
jhansi police does E Challan of 650 vehicles in two days during lockdown
सांकेतिक तस्वीर

लॉकडाउन में पुलिस की सख्ती लगातर बढ़ती जा रही है। झांसी में भी बेवजह घर से निकलने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दो दिन में पुलिस ने घर से निकलने वाले 650 वाहनों की फोटो खींचकर चालान काटा है। 

विज्ञापन


लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस महानगर के सभी चौराहों पर कड़ी चेकिंग कर रही है। इसके बाद भी कुछ लोग ऐसे हैं, जो बेवजह घर से निकलते पाए गए। कई बार समझाने के बाद भी ऐसे वाहन चालकों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। 
विज्ञापन


सख्ती न होने के कारण लोगों का निकलना लगातार जारी है। इसे देखते हुए एसपी सिटी ने लोगों के ई-चालान करने के निर्देश दिए हैं। महानगर के सभी चौराहों पर तैनात पुलिस केवल चेकिंग के बजाय सड़कों पर निकल रहे लोगों के वाहनों की फोटो खींचकर ई-चालान कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हजार से लेकर तीन हजार रुपये तक के चालान काटकर मोबाइल पर संदेश भेजे जा रहे हैं। दो दिन के भीतर पुलिस 650 वाहनों के ई-चालान काट चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed