फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Police chief constable's son selected in Mumbai Indian team

झांसी: पुलिस के मुख्य आरक्षी का बेटा मुंबई इंडियन टीम में हुआ चयनित

Fri, 29 Apr 2022 03:11 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 29 Apr 2022 03:11 PM IST
सार

आईपीएल नई प्रतिभाओं के लिए मौका देने का एक बेहतरीन विकल्प बन गया है। इसी क्रम में एक खिलाड़ी कार्तिकेय सिंह को आईपीएल की मुंबई टीम में मौका मिला है। झांसी के लोगों के लिए यह गर्व की बात है। उनका परिवार इस बात से बेहद खुश है।

विज्ञापन
Jhansi: Police chief constable's son selected in Mumbai Indian team
कार्तिकेय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस लाइन में मुख्य आरक्षी श्याम नाथ सिंह के बड़े पुत्र कार्तिकेय सिंह का मुंबई इंडियंस की टीम में चयन हुआ है। उसके चयन पर एसएसपी शिव हरी मीणा ने मुख्य आरक्षी को बधाई दी है। मूलता सुल्तानपुर श्याम नाथ झांसी में पिछले 3 साल से तैनात हैं। पूरा परिवार कानपुर में  रहता है। इनके 2 बेटे हैं। जिसमें बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह (24) हैं। कार्तिकेय को बचपन से ही क्रिकेट खेलने में रुचि थी। आख़िरकार उसकी मेहनत रंग लाई। 

विज्ञापन


इंडियन क्रिकेट टीम में मुम्बई इंडियंस (IPL)टीम -11 में मोहम्मद अरसद खान के चोटिल होने पर घरेलु मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने के आधार पर कार्तिकेय सिंह का चयन हुआ है। कार्तिकेय कई राज्यों से खेलने के बाद वर्तमान में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। आगामी 30 अप्रैल को मुंबई इंडियंस एवं राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच होना है।  कार्तिकेय बाएं हाथ के स्पिनर गेंदबाज हैं। उनके चयन पर एसएसपी शिवहरी मीना ने मुख्य आरक्षी श्याम नाथ सिंह को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed