फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Physiotherapy department will organize a free camp in the university, you can show treatment for two

Jhansi: फिजियोथैरेपी विभाग यूनिवर्सिटी में लगाएगा निःशुल्क शिविर, दो दिन दिखा सकेंगे

Sat, 06 Sep 2025 08:26 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 06 Sep 2025 08:26 PM IST
सार

फिजियोथैरेपी विभाग की ओर से विश्व फिजियोथैरेपी दिवस के अवसर पर दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Jhansi: Physiotherapy department will organize a free camp in the university, you can show treatment for two
बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के फिजियोथैरेपी विभाग की ओर से विश्व फिजियोथैरेपी दिवस (8 सितम्बर) के अवसर पर दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


फिजियोथैरेपी विभागाध्यक्ष  के अनुसार इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को फिजियोथैरेपी के महत्व और इसके दैनिक जीवन में उपयोगिता के प्रति जागरूक करना है। वर्तमान जीवनशैली और कार्य प्रणाली के चलते लोगों में बढ़ रही बीमारियों व कठिनाइयों जैसे गर्दन व कमर दर्द, साइटिका, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, लकवा, मांसपेशियों में दर्द व अकड़न, खेल-कूद के दौरान लगने वाली चोटें और मांसपेशियों में खिंचाव जैसी समस्याओं के निदान एवं उपचार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन


शिविर में विभाग के विशेषज्ञ शिक्षक और छात्र मरीजों का परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श और उपचार प्रदान करेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से व्यापक रूप से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed