Jhansi: साहू समाज के पदाधिकारी की मौत, पूर्व पार्षद समेत तीन पर हत्या का आरोप, मृतक का वीडियो आया सामने
नाराज परिजन शव लेकर सीधे प्रेमनगर थाने पहुंच गए। थाने के बाहर शव रख साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगरा हाट मैदान में चाकू के हमले में घायल साहू समाज के महामंत्री राहुल ने शुक्रवार को ग्वालियर में दम तोड़ दिया। शुक्रवार देर-शाम झांसी पहुंचने पर नाराज परिजन शव लेकर सीधे प्रेमनगर थाने पहुंच गए। थाने के बाहर शव रख साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। पुलिस अफसरों के समझाने पर किसी तरह परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए।
थाना प्रेमनगर के कसाई बाबा मोहल्ला निवासी साहू समाज के महामंत्री राहुल साहू नगरा हाट में ढाबा चलाते थे। नगरा निवासी आलोक तिवारी भी काम करता था। पिछले महीने पैसों को लेकर राहुल का आलोक से विवाद हो गया। दोनों के बीच गाली-गलौज भी हुई। गुस्से में आलोक ने राहुल पर चाकू से हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत नाजुक होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत ही गई।
शाम करीब पांच बजे परिजन शव लेकर झांसी लौटें। नाराज परिजन शव लेकर प्रेमनगर थाने पहुंच गए। इस मामले में पूर्व पार्षद दंपती समेत समेत तीन के खिलाफ आरोप लगाये हैं। निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में में आलोक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगे छानबीन कराई जा रही है।
मृतक राहुल का मरने से पहले का वायरल वीडियो, देखें...
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.