{"_id":"619fdeb08e6b394d33252422","slug":"jhansi-now-slips-to-eighth-position-in-vaccination-jhansi-news-jhs2095681178","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण में अब आठवें पायदान पर फिसला झांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण में अब आठवें पायदान पर फिसला झांसी
विज्ञापन
झांसी। कोरोना टीकाकरण के मामले में झांसी लगातार फिसलता जा रहा है। चौथे नंबर से खिसकते हुए झांसी अब आठवें पायदान पर पहुंच गया है। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 77.26 फीसदी लोगों को ही वैक्सीन की पहली डोज लग पाई है।
कोरोना की दूसरी लहर थम जाने के बाद अब लोग टीकाकरण को लेकर लापरवाही बरतने लगे हैं। वैक्सीनेशन सेंटरों पर जहां पहले लंबी-लंबी लाइनें लगी रहती थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। यही नहीं, जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है, उनमें से 17 फीसदी लोगों ने समय पर दूसरी डोज न लगवाकर सुरक्षा कवच तोड़ दिया है। यही नहीं, 25 फीसदी लोगों का दूसरी डोज लगवाने का समय भी आ गया है, वो भी टीकाकरण केंद्र पर नहीं पहुंच रहे हैं। जबकि, कई देशों में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। कम टीके लगने के चलते झांसी का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। चौथे स्थान से खिसकता हुआ झांसी अब आठवें पायदान पर पहुंच गया है। जिले में 14.90 लाख लोगों के सापेक्ष 11.51 लाख को ही वैक्सीन की पहली डोज लग सकी है, जो कि 77.26 प्रतिशत है। वहीं, 4.51 लाख को ही दूसरी डोज लगी है, जो लक्ष्य का 30.28 फीसी है।
झांसी से ये हैं आगे
जिला टीकाकरण
गौतम बुद्ध नगर 119.17 फीसदी
शाहजहांपुर 99.33 प्रतिशत
गाजियाबाद 87.27 प्रतिशत
लखनऊ 86.33 फीसदी
बरेली 80.98 प्रतिशत
कौशांबी 80.19 प्रतिशत
बदायूं 77.53 फीसदी
(नोट: ये आंकड़े पहली डोज के हैं।)