फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Now patients will get blood without a blood donor, private patients will also get it.

Jhansi: अब बिना रक्तदाता के रोगियों को मिलेगा रक्त, निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को भी मिलेगा

Sat, 27 Sep 2025 11:45 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 27 Sep 2025 11:45 AM IST
सार

रक्त कोष प्रभारी डॉ. एमएल आर्या ने बताया कि शुक्रवार को प्रचुर मात्रा में रक्त होने की वजह से निजी अस्पतालों में भर्ती रोगियों के लिए भी रक्त देने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
Jhansi: Now patients will get blood without a blood donor, private patients will also get it.
झांसी मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

विस्तार

जरूरतमंदों को अब बिना रक्तदाता के ही मेडिकल कॉलेज के रक्तकोष से रक्त, प्लाज्मा व प्लेटलेट्स मिल सकेगा। हालांकि, निजी अस्पताल में भर्ती रोगियों को रक्त की जांच के 1050 रुपये, जबकि प्लेटलेट्स व प्लाजा के 300 रुपये देने होंगे। वहीं, सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के रक्तकोष से मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल व महिला जिला अस्पताल में भर्ती रोगियों को रक्त दिया जाता है। मांग ज्यादा होने से रक्तकोष में रक्त की अधिकतर कमी रहती थी। इसलिए रक्तदाता होने पर ही रक्तकोष से रक्त दिया जाता था। वहीं, निजी अस्पताल में भर्ती रोगियों को रक्त के लिए भटकना पड़ता था। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती रोगियों को बिना जांच खर्च व रक्तदाता के रक्त दिया जाता है।
विज्ञापन


17 सितंबर से दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा चल रहा है। इसके तहत मेडिकल कॉलेज का रक्त कोष विभाग सरकारी संस्थानों में शिविर लगवा रहा है। इसका परिणाम यह हुआ कि कोष में रक्त प्रचुर मात्रा में हो गया है। अब मेडिकल कॉलेज ने सरकारी ही नहीं निजी अस्पतालों में भर्ती रोगियों को भी बिना रक्तदाता के खून देने का फैसला लिया है। यह सुविधा दो अक्तूबर तक जारी रहेगी। यदि रक्त पर्याप्त रहता है तो तिथि आगे भी बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्त कोष प्रभारी डॉ. एमएल आर्या ने बताया कि शुक्रवार को प्रचुर मात्रा में रक्त होने की वजह से निजी अस्पतालों में भर्ती रोगियों के लिए भी रक्त देने का फैसला लिया गया है। फिलहाल दो अक्तूबर तक रक्तदाता को लाना जरूरी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed