{"_id":"6a94f849d3f2f07593033278","slug":"jhansi-no-trace-of-missing-youth-found-even-on-the-third-day-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: लापता युवक का तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, बेतवा में नहाते समय खींच ले गया था मगरमच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: लापता युवक का तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, बेतवा में नहाते समय खींच ले गया था मगरमच्छ
Mon, 31 Aug 2026 09:13 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 31 Aug 2026 09:13 AM IST
सार
युवक की खोज में एसडीआरएफ की टीम ने दो दिनों तक अभियान चलाया। स्थानीय लोग भी दिन भर नदी में उसकी तलाश में जुटे रहे लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
नदी के किनारे खड़े स्थानीय लोग व पुलिस।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना एरच के डिकोली गांव में रक्षा बंधन के दिन बेतवा नदी में लापता हुए युवक रणवीर यादव का रविवार को तीसरे दिन भी सुराग नहीं लगा। जबकि, स्थानीय लोग दिन भर नदी में उसकी तलाश में जुटे रहे। युवक को नदी में नहाते समय मगरमच्छ घसीट ले गया था। युवक के परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।
युवक की खोज में एसडीआरएफ की टीम ने दो दिनों तक अभियान चलाया। दो दिन के अभियान के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को स्थानीय लोगों ने नाव के सहारे नदी में उसकी तलाश की। हरीचंद्र यादव, गजेंद्र कुमार, नंद किशोर, अभिषेक और हरीमोहन सहित कई लोग खोजबीन में जुटे रहे। शाम तक भी लापता युवक का कोई पता नहीं चल पाया।
वहीं, पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने रणवीर के पिता तकदीर यादव से घटना की जानकारी ली। पूर्व सांसद ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को धैर्य रखने को कहा और सहायता का आश्वासन दिया।