{"_id":"69228e0b62952568df0ab50a","slug":"jhansi-new-vigilance-office-to-be-built-at-a-cost-of-rs-6-26-crore-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: 6.26 करोड़ से बनेगा विजिलेंस का नया कार्यालय, डीजीपी ने वर्चुअल माध्यम से रखी आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: 6.26 करोड़ से बनेगा विजिलेंस का नया कार्यालय, डीजीपी ने वर्चुअल माध्यम से रखी आधारशिला
Sun, 23 Nov 2025 04:45 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 23 Nov 2025 04:45 PM IST
सार
एसी विजिलेंस राजेंद्र प्रसाद के मुताबिक अगले एक साल के भीतर इसका निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। अभी विजिलेंस कार्यालय जिला पंचायत कार्यालय के एक हिस्से में स्थित है। पिछले कई साल से नए कार्यालय बनाने की कवायद चल रही थी।
विज्ञापन
सतर्कता अधिष्ठान (झांसी सेक्टर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सतर्कता अधिष्ठान (झांसी सेक्टर) के नए कार्यालय की आधारशिला शनिवार को पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने वर्चुअल माध्यम से रखी। नया कार्यालय ग्रासलैंड के पास करीब 1000 वर्गमीटर भूमि में बनेगा। इसके निर्माण पर 6.26 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
कार्यालय सभी सुविधाओं से लैस रहेगा। एसपी कार्यालय समेत सतर्कता अधिष्ठान थाना, गार्द रूम, कैंटीन, जीपी स्टोर, अभियोजन कक्ष, पूछताछ कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, मनोरंजन कक्ष, डॉरमेट्री, जिम, गोपनीय कार्यालय, आंकिक कार्यालय, मीटिंग हाल बनाया जाएगा। इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग का भवन विंग कराएगा। शिलान्यास के दौरान अपर निदेशक विजिलेंस मंजिल सैनी, संयुक्त निदेशक राम किशुन, पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।