फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: New IG will improve the traffic system, took charge

Jhansi: ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करेंगे नवागत आईजी, संभाला कार्यभार

Sun, 31 Aug 2025 03:00 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 31 Aug 2025 03:00 PM IST
सार

आईजी आकाश कुलहरि ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कहा समय के साथ पुलिस आधुनिक हो, इसके लिए प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Jhansi: New IG will improve the traffic system, took charge
पुलिस महानिरीक्षक आकाश कुलहरि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
आईजी आकाश कुलहरि ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया। मातहतों से मुलाकात करके उन्होंने विभिन्न अभियानों के बारे में जानकारी ली। 

अपनी प्राथमिकताओं को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत कानून व्यवस्था का पालन होगा। ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करना प्राथमिकताओं में शुमार बताते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का संबंध ट्रैफिक से होता है। ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखकर कई अपराध काबू किए जा सकते हैं।


उन्होंने कहा कि माफिया समेत विभिन्न क्रियाशील गैंग चिह्नित करके उन्हें निष्क्रिय करने की कार्रवाई की जाएगी। समय के साथ पुलिस आधुनिक हो, इसके लिए प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा। साइबर क्राइम पर नकेल कसने के लिए अभियान शुरू होगा। इसके पहले, नवनियुक्त आईजी के झांसी पहुंचने पर एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति, एसपी आरए डॉ. अरविंद कुमार, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ लक्ष्मीकांत गौतम ने स्वागत किया। निवर्तमान डीआईजी केशव चौधरी को विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed