फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Navodaya students came out of the hostel at 2 AM; Principal sent on leave

झांसी: रात 2 बजे हॉस्टल से बाहर आए नवोदय के छात्र, प्रधानाचार्य को छुट्टी पर भेजा, उपप्राचार्य को सौंपा प्रभार

Thu, 17 Sep 2026 08:25 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 17 Sep 2026 08:25 PM IST
सार

इस मामले में जिला प्रशासन ने नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य को छुट्टी पर भेज दिया है। उपप्राचार्य पीपी पांडेय को प्रधानाचार्य का कार्यभार सौंपा गया है।

विज्ञापन
Jhansi: Navodaya students came out of the hostel at 2 AM; Principal sent on leave
नवोदय विद्यालय में मौजूद प्रशासन। - फोटो : संवाद

विस्तार

बरुआसागर। विद्यालय प्रबंधन से नाराज पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्रों ने बुधवार को खुद को अरावली शिवालय हॉस्टल में बंद कर लिया था। काफी समझाने के बाद छात्र रात दो बजे बाहर आए। इस मामले में जिला प्रशासन ने नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य को छुट्टी पर भेज दिया है। उपप्राचार्य पीपी पांडेय को प्रधानाचार्य का कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन


बच्चों द्वारा खुद को हॉस्टल में बंद किए जाने की सूचना पर बुधवार रात एडीएम प्रशासन शिवप्रताप शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों को प्रधानाचार्य पर लगे आरोपों की जांच का आश्वासन दिया। एडीएम ने आरोप सही पाए जाने पर प्रशासनिक कार्रवाई का भरोसा भी दिया। उनके समझाने पर छात्र रात लगभग दो बजे हॉस्टल से बाहर आ गए। इसके बाद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को मेस में भोजन कराया। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद विद्यालय में स्थिति सामान्य हुई। प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुशवाह से छात्रों द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। देर रात हड़ताल खत्म होने के बाद बृहस्पतिवार को विद्यालय में सामान्य रूप से कक्षाएं संचालित हुईं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को डीएम के निर्देश पर पीडी राजेश कुमार नवोदय विद्यालय पहुंचे। उन्होंने एक बार फिर छात्रों से बात की और विद्यालय का कक्षावार निरीक्षण किया। परियोजना निदेशक ने छात्रों की समस्याओं को समझा। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं को जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा। एक सप्ताह में इन्हें ठीक कराया जाएगा। शीघ्र ही जिलाधिकारी विद्यालय का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्रों के समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री
बृहस्पतिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य नवोदय विद्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना तथा विरोध स्वरूप प्रशासनिक कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। इसके बाद प्राचार्य कक्ष में पीडी राजेश कुमार एवं कार्यवाहक प्राचार्य पीपी पाण्डेय से छात्रों की समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान राजेंद्र शर्मा, अवधेश तिवारी, डॉ. महादेव बाजपेई, प्रमोद राय, मुकेश अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed